- वर्ल्ड कप फाइनल में दो बार टाई होने के बाद आईसीसी के नियमानुसार इंग्लैंड को जीत मिली
- दूसरी ओर, विंबलडन के फाइनल में जोकोविच ने फेडरर को हराकर 5वीं बार खिताब जीता
Dainik Bhaskar
Jul 15, 2019, 09:46 AM IST
खेल डेस्क. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला गया वर्ल्ड कप का फाइनल टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर हुआ, वह भी टाई रहा। आईसीसी के नियमानुसार मैच में ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली इंग्लैंड (26) को न्यूजीलैंड (17) के खिलाफ जीत दे दी गई। इसी दौरान विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स का फाइनल भी खेला जा रहा था। 4 घंटे 57 मिनट तक चले मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने रोजर फेडरर को हराकर खिताब पर कब्जा किया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों मुकाबलों को जोड़ते हुए आईसीसी को ट्रोल किया।
एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘‘अगर विंबलडन में एस (तेज सर्विस) की संख्या के आधार पर फैसला होता तो, फेडरर जीत जाते। लेकिन वे तब तक खेलते रहे, जब तक विजेता का फैसला नहीं हो गया। आईसीसी और उनका सबसे ज्यादा बाउंड्री मारने वाला नियम मजाक है।’’
If Wimbledon final had to be decided on the number of aces hit, Federer would have won. But they kept going till they had a proper winner. Unlike @ICC and their ‘one who hits more boundaries will win’ joke.
— टिंकूआ के पप्पा (@Bihar_ke_lala) July 14, 2019
Same guys who invented cricket…Mera Ghar, Mera Game, Mere Rules…Main jeeta 🤣🤣🤣
— AdityaDeokule (@PutShortCallBuy) July 14, 2019
युवराज ने कहा- नियम तो नियम है
वहीं, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने आईसीसी के नियम को सही नहीं बताया। युवराज ने लिखा, ‘‘मैं इस नियम से सहमत नहीं हूं, लेकिन नियम तो नियम है। इंग्लैंड को बधाई।’’
I don’t agree with that rule ! But rules are rules congratulations to England on finally winning the World Cup , my heart goes out for the kiwis they fought till the end 😥. Great game an epic final !!!! #CWC19Final
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) July 14, 2019
Hello @ICC – how are you coping your end?#Wimbledon #CWC19Final
— Wimbledon (@Wimbledon) July 14, 2019
Cheers to the 2 Longest Finals Ever @ICC @Wimbledon pic.twitter.com/j6N6hhieyi
— Harsh Ajmera (@Harsh11_12) July 14, 2019
While NZ lost by zero run.. @ICC lost support by huge margin…not done
— Sunil1803@yahoo.com (@sunil180370) July 15, 2019
मैच और सुपर ओवर, दोनों टाई हुए
इंग्लैंड पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीता है। वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार फाइनल में सुपर ओवर खेला गया। यह भी पहली बार हुआ, जब मैच और सुपर ओवर दोनों टाई हो गए। न्यूजीलैंड ने पहले 241 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 241 रन पर ही ऑलआउट हो गई। सुपर ओवर में इंग्लैंड ने 15 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने इस लक्ष्य की बराबरी तो कर ली, लेकिन जीत के लिए जरूरी एक रन बनाने से चूक गया। पूरे मैच में इंग्लैंड ने 26 और न्यूजीलैंड ने 17 बाउंड्री लगाईं। ज्यादा बाउंड्री लगाने की वजह से इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया।
विंबलडन का सबसे लंबा फाइनल
विंबलडन पुरुष सिंगल्स फाइनल में सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने रोजर फेडरर को पांच सेटों तक चले मुकाबले में हरा दिया। दोनों के बीच मैच 4 घंटे 57 मिनट तक चला। इसमें अकेले पांचवां सेट ही करीब दो घंटे का था। जोकोविच ने पहला सेट 7-6 से जीतने के बाद दूसरा सेट 1-6 से गंवाया। इसके बाद तीसरा सेट 7-6 से जीता और चौथा सेट फिर 4-6 से हारा। पांचवें और अंतिम सेट में मैच टाइब्रेकर में पहुंचा और इसमें उन्होंने फेडरर को 13-12 (7-6) से हराया।




















