
भुच्चो मंडी| देश भर में लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों को खाने पीने की समस्या को ध्यान में रखते हुए सहारा क्लब और भारतीय महावीर दल भुच्चो मंडी ने स्लम इलाकों में खाना मुहैया करवाने का फैसला किया है। क्लब प्रधान नीरज बंसल ट्विंकल ने बताया कि इस अभियान के दौरान क्लब के सदस्य सुबह-शाम मंडी से रोटी एकत्रित करेंगे और क्लब द्वारा सब्जी आदि तैयार करवा कर मंडी के बिलकुल असमर्थ लोगों को दोनों समय का खाना मुहैया करवाया जाएगा।



















