Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

लिप्पी परिदा ने प्रकृति के रंग द ताओ ऑफ थिंग्स, में कैमरे ऑख से पेश किये

0
535

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। लिप्पी परिदा ने प्रकृति में देखे जीवन के रंग। प्रकृति उनकी सहचरी है।जिन्हें अपने इर्द- गिर्द और आसमां से धरती तक जहॉ भी देखा कैमरे ऑख से कैद कर लिया। उसे बड़ी सहजता से संजोकर द ताओ ऑफ थिंग्स, प्रदर्शनी में दर्शाया। फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन चंडीगढ़ सांसद किरन खेर ने दीप प्रज्वलित कर किया। किरन खेर फोटोग्राफ देखकर गद- गद हो गई बोली क्या बात है। वह लिप्पी परिदा को प्रोत्साहित करती हुई काफी देर तक गपशप करती रहीं। यहॉ प्रदशर्नी में लगभग 53 फोटो ग्राफ प्रदर्शित किये गये । फोटोकलाकार लिप्पी परिदा ने पत्रकार सुनीता शास्त्री को बताया कि उन्हें प्रकृति से बहत लगाव है। वह घर और बाहर कही भी यात्रा में कोई सुन्दर दृश्य को छोड़ती नहीं है उसे कैमरे में साथ ले आती है। अपने घर की पालतू बिल्ली मिसी सिपी की,व उसके छोटे बच्चे की फोटो से लेकर हवाई यात्रा के दौरान सन सैट की फोटो अपनी अपनी जगह अलग आकर्षण रखती हैं। लिप्पी को तरह – तरह के फूलों से बड़ा लगाव है। उनका प्रिय फूल ब्लू लिली है उसका पड़ा मनमोहक चित्र खींचा है। इसी से पेरित होकर मैडम ने नॉवल भी लिखा है। मैडम लिप्पी परिदा यू टी सलाहकार मनोज परिदा की पत्नी हैं। लिप्पी आपको सलाहकार जी अपने ब्यस्थ जीवन में कया इस काम में सहयोग कर पाते पूछने पर बताया हॉ सलाहकार जी का पूरा सहयोग रहता है । उनके सहयोग के बिना मैं यह सग नहीं करपाती । इस अवसर पर सलाहकार मनोज परिदा भी आये हुए थे उन्हें भी कला और फोटोग्राफी से काफी लगाव है। उन्होंने बताया कि लिप्पी को पेंटिंगकला और फोटोग्राफी का शौक हैऔर एडवाइजर साहब को प्रकृति से प्यार है। इसी से प्रकृति को कलात्मक से पेश किया गया है।