
- सुपरयाट ऑक्टोपस में पूल, हॉट टब, स्पा, बार और एक जिम है, यह 126 मीटर लंबी है
- सुपरयाट बर्फीले समुद्र से भी गुजर सकती है, अधिकतम रफ्तार 35 किमी प्रति घंटा
Dainik Bhaskar
Sep 12, 2019, 08:33 AM IST
वॉशिंगटन. माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर दिवंगत पॉल एलन की लक्जरी याट ऑक्टोपस को ब्रोकर कंपनियां फ्रेजर और बर्गेस ने बिक्री के लिए सूचीबद्ध किया है। यह एलन की तीन सुपरयाटों में से एक है। उनके पास 301 फीट (92 मीटर) लंबी टैटोश और 198 फुट (60 मीटर) लंबी याट मेडुसा भी थी। ऑक्टोपस की लंबाई 414 फीट (126 मीटर) है।
एलन की कई चीजों को बिक्री के लिए रखा गया
-
2018 में एलन का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी कई महत्वपूर्ण चीजों को बिक्री के लिए रखा गया है। इसमें उनकी एयरोस्पेस कंपनी स्ट्रैटोलॉन्च द्वारा विकसित दुनिया का सबसे बड़ा विमान भी शामिल था।
-
पिछले महीने इस लिस्ट में उनकी सुपरयाट ऑक्टोपस को भी शामिल किया गया। इसकी कीमत 325.2 मिलियन डॉलर (2330 करोड़ रु.) है। यह दुनिया की सबसे बड़ी निजी सुपरयाट में से एक है। इसमें 26 मेहमान और 63 क्रू सदस्य रह सकते हैं। यह अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू जहाजों की तरह है।
-
2003 में बनी ऑक्टोपस में पूल, हॉट टब, स्पा, बार और एक जिम भी है। फ्रेजर और बर्गेस के अनुसार, इसमें विशेष रूप से डिजाइन रिकॉर्डिंग स्टूडियो और सिनेमा हॉल भी हैं। इसके साथ अंडरवाटर ऑब्जर्वेशन लाउंज, इलीवेटर और एक बास्केटबॉल कोर्ट भी है।
-
सुपरयाट में हेलिकॉप्टर, पनडुब्बी को भी रखा जा सकता है। ऑक्टोपस पर मशहूर हस्तियों और संगीतकारों ने भी परफॉर्म किया है। मिक जैगर ने भी याट के स्टूडियो में गाने रिकॉर्ड किए हैं।
-
बर्गेस के अनुसार, सुपरयाट अंटार्कटिका भी जा चुकी है। फिलीपींस में द्वितीय विश्वयुद्ध के युद्धपोत के मलबे की खोज भी की है। फ्रेजर के अनुसार, यॉट को आइस-क्लास 1ए के लिए बनाया गया है, जिसका अर्थ है कि यह बर्फ के समुद्र से भी गुजर सकता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 21.8 मील प्रति घंटा (35 किमी प्रति घंटा) है।
‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}



















