पीएफटीआई और इंटेलिटेक की ऐतिहासिक पहल से एमएसएमई उद्योगों में बड़ी क्रांति, उत्पादन बढ़ेगा, अपव्यय घटेगा — गुरुग्राम से बदलेगी उद्योगों की तस्वीर
गुरुग्राम।
प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) और इंटेलिटेक इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड की संयुक्त ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत भारत सरकार के एमएसएमई विभाग एवं गुणवत्ता परिषद भारत के सहयोग से गुरुग्राम में “एमएसएमई लीन जागरूकता कार्यक्रम” का भव्य आयोजन क्लब कैप्रि, सेंट्रल पार्क रिसॉर्ट में किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की एमएसएमई प्रतिस्पर्धात्मक पहल के तहत संचालित है, जिसका क्रियान्वयन इंटेलिटेक द्वारा किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लघु एवं मध्यम उद्योगों में उत्पादन बढ़ाना, अपव्यय पर नियंत्रण लाना और गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ पीएफटीआई के महानिदेशक एडवोकेट आर. एल. शर्मा एवं उपाध्यक्ष डॉ. एस. पी. अग्रवाल ने किया, जबकि स्वागत संबोधन चेयरमैन श्री दीपक मैनी ने दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल एमएसएमई को पारंपरिक ढर्रे से निकालकर आधुनिक औद्योगिक शक्ति में बदलने का माध्यम बनेगी।
पीएफटीआई निदेशक डॉ. अंशुल धिंगरा ने उद्योग परिवर्तन की दिशा स्पष्ट करते हुए कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा में वही उद्योग टिकेंगे जो सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं और निरंतर सुधार को अपनाएंगे।
इंटेलिटेक के प्रबंध निदेशक श्री दिनेश शर्मा ने कहा कि लीन प्रणाली उद्योगों को अपव्यय से मुक्त कर उन्हें अधिक लाभकारी और मजबूत बनाएगी। इसके बाद इंटेलिटेक टीम के श्री मनीष कुमार एवं श्री जितेश शर्मा ने योजना की पूरी कार्यप्रणाली और भागीदारी प्रक्रिया उद्योगों के समक्ष रखी।
पीएफटीआई नेतृत्व ने एक स्वर में इसे उद्योगों के लिए परिवर्तनकारी कदम बताया। चेयरमैन श्री दीपक मैनी ने इसे विकास का नया अध्याय कहा, उपाध्यक्ष डॉ. एस. पी. अग्रवाल ने इसे समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया, महानिदेशक एडवोकेट आर. एल. शर्मा ने इसे उद्योगों को घाटे से उन्नति की ओर ले जाने वाला निर्णायक अभियान बताया और निदेशक डॉ. अंशुल धिंगरा ने इसे वास्तविक औद्योगिक क्रांति का सूत्रधार बताया। पैट्रन श्री हरीश घई ने इसे एमएसएमई के भविष्य को मजबूत करने वाली ऐतिहासिक पहल करार दिया।
कार्यक्रम के अंत में पीएफटीआई ने कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए एक वर्ष तक निःशुल्क प्रशिक्षण पहल की शुरुआत की, जिसके अंतर्गत लीन कार्यक्रम से जुड़ने वाले पीएफटीआई सदस्यों के कर्मचारियों को निरंतर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
समापन पर गुरुग्राम इकाई के अध्यक्ष श्री पी. के. गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पीएफटीआई के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे जिनमें अमन गुप्ता, राकेश बत्रा, आर. एस. यादव, प्रदीप मोदी, उदयवीर सिंह, विनोद अग्रवाल, डॉ. के. के. अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार, एडवोकेट राजेश ग्रोवर, मुनीश गुप्ता, जितेंद्र यादव,विनोद गुप्ता, अमित वर्मा, चिराग चोपड़ा, देवऋषि सचान, कल्याणी सचान, कंवर पाल सिंह जून, लक्ष्मण यादव, नरेश गुप्ता, जगतपाल सिंह, संजीव मैनी, सुशील मैनी, तुषार धिंगरा, डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. आदित्य अग्रवाल, अनिल बंसल, संजय गुप्ता (सीए) सतीश अग्रवाल, राजीव गोयल, राजेश साहिजवानी, मनीष गुप्ता, एडवोकेट हरकेश शर्मा, चांद राम शर्मा, नवनीत गोयल एवं वीरेंद्र दलाल सहित अनेक उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए।




















