Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नेहरु युवा केंद्र के उपायुक्त मनदीप सिंह बरार की अध्यक्षता में जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक हुई

0
247

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।0 नेहरु युवा केंद्र चंडीगढ़, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से माननीय उपायुक्त महोदय श्री मनदीप सिंह बरार की अध्यक्षता में जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक यूटी गेस्ट हाउस में करवाई गई। समिति के सदस्य सचिव एवं जिला युवा समन्यवयक नेहरू युवा केंद्र चंडीगढ़ संजना वत्स द्वारा उपायुक्त मदोदय जी का पुष्पगुच्छह देकर सम्मानित करते हुए सभी समिति सदस्यों का स्वागत किया गया। माननीय उपायुक्त महोदय के साथ साथ अतिरिक्त उपायुक्त महोदया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,महाप्रबंधक उद्योग,, निदेशक खेल विभाग, लीड बैंक अधिकारी, अधिकारी एनएसएस, एससीसी, तथा जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, युवा मंडल अध्यक्ष शहीद भगत सिंह युथ क्लब, स्वरमणी युथ वेलफेयर एसोसिएशन , नवभारत सोशल वेलफेयर एसोसिएशन, ओपन आईज फाउंडेशन, परशुराम युथ क्लब, स्माइल ऑन इच फेस युथ क्लब मौजूद रहे।बैठक के मुख्य बिन्दु नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्य योजना पर विचार विमर्श कर सभी के सुझाव आमंत्रित किये गए। साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त महोदय को निदेशक खेल विभाग, नेहरू युवा केंद , एनएसएस के साथ युवा प्रगति एवं समस्याओ पर आधारित एक रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए। समिति के अंत में युवा मंडलों का पुन: अवलोकन करने, नए युवा मंडलों का निर्माण करने एवं अधिक से अधिक युवा के साथ संपर्क कर जिले में युवा शक्ति को बढावा देने के सम्बन्ध में नेहरु युवा केंद्र चंडीगढ़ को निर्देश दिए ।