Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

टीबी मुक्त गुरुग्राम-रेड क्रॉस का संकल्प: टीबी रोगियो को उच्च प्रोटीन किट रेड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम ने “डोनाल्ड सन कंपनी”के सहयोग से दिया। प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सुरेंद्र गहलोत जी रहे मुख्य अतिथि

0
47

 

गुरुग्राम। जिला रेडक्रॉस सोसायटी गुरुग्राम द्वारा उपायुक्त अजय कुमार जी एवं एडीसी सोनू भट्ट जी, रेडक्रॉस हरियाणा प्रांत उपाध्यक्ष श्री अंकुश मिगलानी जी, महासचिव डॉ सुनील जी के कुशल दिशा निर्देशन में सचिव विकास कुमार जी और डिप्टी सीएमओ डॉ रंजना के मार्गदर्शन में टीबी मुक्त भारत-टीबी मुक्त गुरुग्राम कार्यक्रम के तहत टीबी रोग जागरुकता एवम उच्च प्रोटीन किट वितरण किया गया।
आज टीबी रोगियों को उच्च प्रोटीन किट का वितरण टीबी प्रोजेक्ट, रेडक्रॉस सोसायटी गुरुग्राम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव श्री विकास कुमार ने उपस्थित लोगों को टीबी की बिमारी के बचाव के बारे में बताते हुए सभी को अपने घर व आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखने के बारे में कहा ताकि गंदगी से उत्पन्न जीवाणुओं से बिमारियों को फैलने में रोकथाम मिले। सचिव विकास कुमार ने कहा कि आसपास में किसी भी व्यक्ति को टीबी के लक्षण नजर आए तो उनको नजदीकी सिविल अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी जाने की सलाह दें ताकि उनको निशुल्क व उत्तम स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले।
जिला टीबी समन्वयक रोहिताश शर्मा ने शिविर में सभी को टीबी रोग की सही जानकारी, लक्षण, बचाव के उपाय आदि पर संपूर्ण विस्तृत जानकारी दी। लोगों के सवालों के जवाब भी दिए गए जो जो शंकाएं थी, वह निवारण की गई। बताया गया कि इन सभी उचित जानकारियों का उपयोग करके हम सब समाज में टीबी रोकने की पहल करें , और अपने आसपास के लोगों को टीबी मुक्त रखने में अपना योगदान दें।

  
आज मुख्य अतिथि के रूप में DPG ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट से श्री सुरेंद्र गहलोत जी का मार्गदर्शन मिला और उन्होंने सभी रोगियों को बताया कि समय पर दवाई लेना और उच्च प्रोटीन वाले खुराक लेना अपने खाने को संतुलित रखना और विटामिन सी की पूरी मात्रा लेना रोग को जल्दी ठीक करता है सकारात्मक विचार रखना, खुश रहना और किसी भी समस्या या शंका की स्थिति में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी या नजदीक की पीएचसी पर संपर्क करें ताकि आपके सभी सवालों के जवाब दिए जा सके। आपकी शंकाओं का समाधान किया जा सके। उपस्थित सभी लोगों को टीबी मुक्त भारत की शपथ भी दिलवाई।
डोनाल्डसन कंपनी से श्री मनोज कुमार पांडे जी का बहुत-बहुत आभार और अभिनंदन, उनके प्रयासों से टीबी रोगियों को यह सहायता सुलभ हो पाई है

रेड क्रॉस सोसाइटी के पैटर्न कर्नल पीके भल्ला जी ने सबको बताया कि अपने आसपास के समाज में क्षय रोग (टीबी) की सही सही जानकारी हम सभी लोगों को दें। किसी को लक्षण नजर आते हैं तो नजदीक के सरकारी चिकित्सा केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवाएं और दवाइयां लें। लोगों को पूर्ण स्वस्थ रखें। किसी भी रोगी को कोई भी समस्या हो तो जिला रेडक्रॉस सोसायटी उनकी सहायता हेतु हर समय उपलब्ध ह। माननीय प्रधानमंत्री जी के लक्ष्य अनुसार भारत को हम सबको मिलकर टीबी मुक्त करना है। वनीता पीटर, सुषमा रानी, मंजू शर्मा, मनोज सिंह चौहान, कृष्ण, आदि ने शिविर को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग किया।