Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जीवन रेखा कैंपेन के अंतर्गत एसएपीटी इंडिया व पीपीए द्वारा एनएमओ चंडीगढ, व रियो चंडीगढ के साथ संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर

0
311

फिजीयोथेरेपी जागरूकता अभियान के अंतर्गत पांचवे दिन जीवन रेखा कैंपेन के अंतर्गत एसएपीटी इंडिया व पीपीए द्वारा एनएमओ चंडीगढ, व रियो चंडीगढ के साथ संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर मंगलवार 7सितंबर को पीजीआई चंडीगढ में आयोजित करवाया गया । पीजीआई के डीन प्रोफेसर जीडी पूरी व प्रोफेसर बलजिंदर राणा , रजिस्ट्रार , पीजीआई ने रक्त दान शिविर का उद्घाटन किया और सभी रक्त दाताओं की सराहना की।कार्यक्रम में फिजीयोथेरेपीसट, छात्र व अन्य स्टाफ ने बढ़ चढ़कर रक्त दान किया। लगभग 35 लोगो ने रक्त दान जैसा महादान किया। साथ ही रोटो के माध्यम से सभी को अंगदान के लिए भी जागरूक किया गया। इस मौके पर एसएपीटी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध उनियाल ने कहा कि रक्त दान के माध्यम से हम बुझते हुए दीपक जलाकर जीवन रूपी रोशनी देते है इसलिए आइए जीवन रक्षक जीवन धारा रूपी रक्त दान महा दान को सार्थक बनाकर गौरवान्वित महसूस करे व देशहित में अन्य संगठनों से व जनमानस से जनहित कार्यों में भागीदार बनने का आवाह्न किया व महासचिव शिवम शर्मा ने सभी के सहयोग के दिए धन्यवाद व्यक्त किया