Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जसविंदर नागपाल फिर से शास्त्री मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान निर्वाचित : कड़े मुकाबले में तीन वोटों से जीत हासिल की

0
244

जसविंदर नागपाल फिर से शास्त्री मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान निर्वाचित : कड़े मुकाबले में तीन वोटों से जीत हासिल की

मुकेश गोयल की जीत के लिए मेयर रविकांत शर्मा व भाजपा ने लगा रखी थी पूरी ताकत
चण्डीगढ़ : से. 22 स्थित शास्त्री मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव आज संपन्न हुआ जिसमें जसविंदर नागपाल उर्फ़ लाटी ने कड़े मुकाबले में मुकेश गोयल को तीन वोटों से हराया व फिर से दो वर्ष के लिए प्रधान निर्वाचित हुए। संस्था के कुल 316 सदस्यों में से लाटी को 157 वोट पड़े जबकि मुकेश गोयल को 154 लोगों ने वोट डाली। तीन वोट रद्द हो गए जबकि दो ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। जीत के बाद उनके समर्थकों की ख़ुशी देखते ही बनती थी।
मुकेश गोयल की जीत के लिए मेयर रविकांत शर्मा व भाजपा ने पूरी ताकत लगा रखी थी, जिस कारण मुकाबला रोचक हो गया था व शहर के राजनीतिक हलकों में भी इस चुनाव को लेकर पूरी उत्सुकता बनी हुई थी।

इस द्विवार्षिक चुनाव में मुकाबला संस्था के निवर्तमान प्रधान जसविंदर नागपाल उर्फ़ लाटी व मुकेश गोयल में था। एसोसिएशन की 9 सदस्यीय कमेटी की देखरेख में शान्तिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ।