
भदौड़|गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी बैसाखी वाला भदौड़ में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की तरफ से डॉक्टरी इलाज के लिए भेजी गई 75000 की सहायता राशि के चेक जत्थेदार बलदेव सिंह चंूघां मेंबर एसजीपीसी की तरफ से बांटे गए। मैनेजर अमरीक सिंह ने बताया कि निर्मल सिंह, बीबी मिंदो कौर, बीबी रीना, गुरदयाल सिंह चंूघां, गुरचरन कौर भदौड, यशवंत सिंह भदौड, दविंदर सिंह तपा, बीबी मनजीत कौर भदौड, मुख्त्यार सिंह मझ्झूके, बेअंत सिंह भोतना, अवतार सिंह गहल, मनजीत सिंह भदौड, यशवंत सिंह भदौड़ और रजिंदर कुमार भदौड़ को शिरोमणि समिति की तरफ से डॉक्टरी इलाज के लिए पांच-पांच हजार और एक व्यक्ति को दस हजार की सहायता राशि दी गई है। इस मौके पर जसवीर सिंह धंमी, भाई अमरजीत सिंह हेड रागी, नरिन्दर सिंह, चरनजीत सिंह, हरविंदर सिंह, जसपाल सिंह, गगनदीप सिंह, कथावाचक हरप्रीत सुखजीत सिंह आदि उपस्थित थे।



















