चारपाई के नीचे लगा रखा था हीटर, दो दोस्त जिंदा जले

0
795

समराला.नजदीकी गांव गांव बघौर में हुए दर्दनाक हादसे में हीटर से चारपाई को आग लगने से दो दोस्त जिंदा जल गए। हादसा सुबह 9 बजे के करीब हुआ लेकिन लोगों को इसका तीन घंटे बाद पता चला जब घर से धुआं निकलते देखा। जब तक लोग घर में पहुंचे तब तक दोनों के शव पुरी तरह से जल चुके थे।

मृतकों की पहचान लखवीर सिंह (40), लाल सिंह (55) दोनों निवासी गांव बघौर के तौर पर हुई है। दोनों लेबर का काम करते थे। पुलिस ने इस संबंध में 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने दोपहर 12 बजे कमरे से धुआं निकलते देखा तो लोगों को इक्ट्ठा कर कमरे के बाहर से दोनों को आवाज लगाई।

अंदर से कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो देखा तो दोनों के शवों से धुआं निकल रहा था। आईओथानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि लखवीर सिंह औरलाल सिंह की पत्नियां उनसे अलग रह रही थीं तो दोनों काफी समय से इक्ट्ठा एक घर में रह रहे थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Two men die due to fire in punjab