चण्डीगढ़ : श्री खेड़ा शिव मंदिर, सेक्टर 28 में मूर्ति-प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव एवं महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत 15 फरवरी को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सर्वप्रथम प्रातः 5:00 बजे रुद्राभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात प्रातः 7:00 बजे महारूद्र-यज्ञ प्रारंभ होगा। इस दौरान दूध,फल व प्रसाद का वितरण प्रातः 7:30 बजे से होगा जबकि यज्ञ पूर्णाहुति दोपहर 1:00 बजे होगी। मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उसके बाद शिव महिमा गुणगान, भजन-कीर्तन एवं महाशिवरात्रि कथा सायं 5 से रात्रि 8:00 बजे तक होगी। महा आरती व पुष्पांजलि रात्रि 8:15 बजे तथा सायंकालीन रुद्राभिषेक रात्रि 9:00 बजे होगा। श्री खेड़ा शिव मंदिर सभा के चेयरमैन सतपाल गुप्ता, प्रधान देशराज बंसल, महासचिव के के गोयल व कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं एवं महिला मंडल, सेक्टर 28 की सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
Home
Chandigarh Tricity चण्डीगढ़ : श्री खेड़ा शिव मंदिर, सेक्टर 28 में मूर्ति-प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव एवं...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















