Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

#MeToo : सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सुहेल सेठ का पुराना वीडियो, स्टेज पर महिला पत्रकार को किया टच, लेकिन पत्रकार ने कहा – इसमें कुछ भी गलत नहीं था

0
314

एंटरटेनमेंट डेस्क.#MeToo कैंपेन के तहत रोज नए सेलेब्स पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लग रहे हैं। नाना पाटेकर, आलोक नाथ, विकास बहल आदि के नाम सामने आने के बाद अब कुछ बेहद बड़े लोगोंपरआरोप लगे हैं। इनमें फिल्म मेकर, डायरेक्टर और फराह खान के भाई साजिद खान, डायरेक्टर सुभाष घई, एक्टर पीयूष मिश्रा, सेलेब कंसलटेंट सुहेल सेठ और कंपोजर अनु मलिक शामिल हैं।सुहेल सेठ पर चार महिलाओं ने सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। ये केस सामने आने के बाद उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो जयपुर लिटरेचर फेस्ट का है। जिसमें वो एक पत्रकार को सबके सामने पीछे से छूते हैं और वो चौंक जाती हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर यूजर्स इसे भी गलत टच बता रहे हैं और कह रहे हैं कि जब सुहेल सबके सामने ऐसा कर सकते हैं तो पता नहीं अकेले में महिलाओं के साथ क्या करते होंगे। लेकिन खुद महिला पत्रकार ने इसमें कुछ भी गलत होने से इंकार किया है और ऐसी बातें करने वालों को अपने ट्वीटर अकाउंट पर ब्लॉक कर दिया है। लोगों ने भी कहा है कि इस मामले में महिला पत्रकार की बात को ही सही मानना चाहिए। देखें इस मुद्दे पर आ रहे ट्वीट

सुहेल सेठ पर 4 महिलाओं ने लगाए सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप

चार महिलाओं ने सेलेब सुहेल सेठ पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। इनमें से एक फिल्ममेकर और क्रिएटिव प्रोड्यूसर ने कहा है कि सुहेल ने धोखे से उन्हें अपने घर बुलाया और जबर्दस्ती की। इस महिला ने लिखा है कि अगर सुहेल सेठ का शिकार हुई हर महिला सामने आ जाए तो कम से कम 1000 होंगी। उधर नताश्जा राठौड़ ने 55 साल के सुहेल पर धोखे से अपने घर ले जाकर जबर्दस्ती kiss करने औऱ कुर्ते में हाथ डालने का आरोप लगाया है। मंदाकिनी गहलोत नाम की पत्रकार ने सुहेल पर जबरन किस करने का आरोप लगाया है। उधर एक 26 साल की महिला ने सुहेल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने के सबूत पेश किए हैं। महिला के मुताबिक तब वो 17 साल की थीं। एक और महिला ने सुहेल सेठ पर सेक्स और ऑनलाइन डेटिंग की बातें करने और बिना इजाजत कमर पर हाथ रखने का आरोप लगाया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

suhel-seth-of-l-assault-four-women-told-hidden-truth-metoo