प्रसिद्ध शेफ कुणाल कपूर ने शहर में आयोजित बी पी एक्सपीरियंस के दौरान एक अनोखा गैस्ट्रोनॉमिक एक्सपीरियंस प्रस्तुत किया, जिसमें स्वाद, कला और विज्ञान का बेहतरीन संगम देखने को मिला।
सेक्टर-35 में जे डब्ल्यू मैरियट होटल में “फाइव सेंस” थीम के तहत विभिन्न अनुभवों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान शेफ कुणाल कपूर ने फूड प्लेटर को एक आर्ट कैनवस में बदलते हुए रंग-बिरंगे खाद्य पदार्थों से आकर्षक और यूनिक आर्टवर्क तैयार किया। खास बात यह रही कि उन्होंने फूलों को नाइट्रोजन से ट्रीट कर उन्हें प्लेटिंग में शामिल किया, जिससे विज़ुअल अपील के साथ-साथ टेक्सचर और अनुभव भी खास बन गया।
इवेंट में एरोमा ज़ोन, साउंड ज़ोन सहित कई इंटरएक्टिव एक्सपीरियंस ज़ोन बनाए गए थे, जहां मेहमानों को अलग-अलग इंद्रियों से जुड़ा अनुभव कराया गया। इन ज़ोन्स के माध्यम से खुशबू, संगीत और स्वाद के मेल ने प्रतिभागियों को एक इमर्सिव माहौल में ले जाया।
यह आयोजन न केवल फूड लवर्स के लिए खास रहा, बल्कि इसमें गैस्ट्रोनॉमी को एक नए और क्रिएटिव अंदाज़ में प्रस्तुत करने का प्रयास भी देखने को मिला।
युवा शेफ़्स के लिए सतत मेहनत को सफलता का मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि आपका रेस्टोरेंट अच्छा चल रहा है और यदि आपके ग्राहक आपसे संतुष्ट हैं तो आप सफल है


























