Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कांग्रेस के मंच से एक मां का नहीं, बल्कि देश की सभी माताओं का अपमान हुआ : डा. अर्चना गुप्ता

0
154

कांग्रेस के मंच से एक मां का नहीं, बल्कि देश की सभी माताओं का अपमान हुआ : डा. अर्चना गुप्ता

डा. अर्चना गुप्ता ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना – कहा – सोनिया गांधी भी मां होते हुए चुप्पी क्यों साधे हुए है

हर शब्द में छलांग लगाने वाले राहुल गांधी को मांगनी चाहिए देश की माताओं से माफी

महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है नायब सरकार : डा. अर्चना गुप्ता

लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये की घोषणा करके मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपना वचन निभाया : डा. अर्चना गुप्ता

माताओं-बहनों का अपमान करने वाली कांग्रेस पार्टी को देश कभी माफ नहीं करेगा : डा. अर्चना गुप्ता

चंडीगढ़, 31 अगस्त। भाजपा की प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि बिहार में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के बारे में गलत शब्द बोलना एक मां का नहीं, बल्कि सभी माताओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए देश की माताओं की इज्जत व सम्मान को ताक पर रखना गलत है। डा. अर्चना गुप्ता रविवार को करनाल में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर विषय और हर शब्द पर छलांग लगाने वाले राहुल गांधी ने अब क्यों चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की सभी माताओं से माफी मांगनी चाहिए।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारत में नारी को सम्मान दिया जाता है पूजा जाता है। सरकार आएंगी और सरकार जाएंगी, चुनाव भी आते और जाते रहेंगे। देश की बहन बेटियों की छवि हमेशा सर्वोपरि रही है और भविष्य में भी रहेगी। सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी भी एक मां है। जब माताओं की अस्मिता पर सवाल आया तो सोनिया गांधी ने भी चुप्पी साध ली है।
कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं दिया और ना ही बराबर का हक दिया। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर भाजपा की सरकार है जो महिलाओं का पूरा सम्मान करती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माताओं, बहनों और बेटियों का सम्मान करते हुए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये का उपहार दिया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बेटियों की गर्भ में ही हत्या कर दी जाती थी। कांग्रेस ने कभी बेटियों की चिंता नहीं की, बेटियों को कोख में ही मरने दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों की चिंता की। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा सिर्फ नारा नहीं, बल्कि लाखों बेटियों की जान बची है। भाजपा की मोदी और नायब सरकार में बेटियां हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी ने बेटियों को पढ़ाने के साथ-साथ उनको खिलाने और आगे बढ़ाने की भी चिंता की है। माताओं-बहनों को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण देने की चिंता भी पीएम मोदी ने ही की है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार में हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान मिल रहा है। अब नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। पीएम मोदी ने महिलाओं को पंख दिए हैं जो आज आसमान को छू रही हैं। महिलाओं को इज्जतघर, हर घर नल से जल और गैस देकर मोदी सरकार ने महिलाओं का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। विश्व में भारत के लिए नए-नए बाजार खुल रहे हैं। मोबाइल, मिसाइल से लेकर फाइटर जैट हर क्षेत्र में भारत टक्कर दे रहा है। जो भारत कभी दूसरों की तरफ देखता था आज पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व में दुनिया भारत की ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है।
स्वदेशी पर बोलते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हमें विदेशी सामानों की सूची बनानी चाहिए। विदेशी सामानों का विकल्प ढूंढना चाहिए और स्वदेशी सामाना का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी स्वदेशी का नारा दिया था।
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ही मुस्लिम महिलाओं की चिंता की। तीन तलाक का बिल लाकर मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया। बहन-बेटी किसी भी वर्ग की हो हमें उनका सम्मान करना होगा। राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं की इज्जत को ताक पर नहीं रख सकते। उन्होंनें कहा कि माताओं बहनों का सम्मान नहीं करने वालों को भी माफ नहीं किया जाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान डा. अर्चना गुप्ता के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता, कार्यालय प्रमुख मदन गुज्जर, आई टी प्रमुख विकास राणा, संयोगिता गुप्ता, मीना काम्बोज, मीनाक्षी भिंडर, मंजू खैंची, बेबी पाल, प्रियंका काठपाल एवं ऊषा पांचाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।