ट्री प्लांटेशन ड्राइव: एनए कल्चरल सोसाइटी ने लीला ऑर्किड ग्रीन के साथ मिलकर मोहाली में लगाए 250 पौधे
एनए कल्चरल सोसाइटी ने लीला ऑर्किड ग्रीन के साथ मिलकर मोहाली में एक ट्री प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया, जिसमें लगभग 250 पौधे लगाए गए। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाना था।
एनए कल्चरल सोसाइटी की फाउंडर प्रेसिडेंट निखार आनंद मिड्डा ने लीला ऑर्किड ग्रीन के रेजिडेंट को इस मुहिम के लिए धन्यवाद दिया और हमेशा ही एनए कल्चरल सोसाइटी के साथ खड़े रहने और सहयोग देने के लिए उनका विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस तरीके के ड्राइव्स आगे भी चलती रहेंगी और एनए कल्चरल सोसाइटी पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगी।
इस आयोजन में लीला ऑर्किड ग्रीन के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पौधे लगाने के साथ-साथ इनकी भरपूर देखभाल करने का भी आश्वासन दिया।




















