भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा गुरु पूर्णिमा को लेकर बैठक आयोजित
चंडीगढ़, 8 जुलाई —
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा आगामी गुरु पूर्णिमा (10 जुलाई) के पावन अवसर को भव्य रूप से मनाने हेतु आज दिनांक 8 जुलाई को पार्टी कार्यालय कमलम, सेक्टर 33 में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर चंडीगढ़ में 500 ऐसे गुरु तुल्य शिक्षाविदों, कोचों और समाज को दिशा देने वाले व्यक्तित्वों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाएगा, जो स्वयं उन गुरुओं के निवास स्थान पर जाकर उन्हें श्रद्धा और सम्मान अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री संजीव राणा और सहसंयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष इंदिरा सिंह को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि “भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। ऐसे गुरुओं को सार्वजनिक रूप से नहीं बल्कि उनके घर जाकर व्यक्तिगत रूप से सम्मान देना हमारी संस्कृति की आत्मा है।”
कार्यक्रम 10 जुलाई को आयोजित किया जाएगा,



















