“आपातकाल की 50वीं बरसी पर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन”
व्हाइट फाउंडेशन वेलफेयर सोसायटी (रजि.) की ओर से 27 जून को टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अगुवाई महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हीरा नेगी ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में इंदु गोस्वामी, राज्यसभा सांसद व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव, जतिंदर पाल मल्होत्रा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी , महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश जैन, प्रदेश सचिव रुचि सेखड़ी, मनीष शर्मा, पार्षद श्रीमती विमला दुबे, फरमिला, डॉ. मीणा चड्ढा, और सरगुन अरोड़ा शामिल रहे।
इस मौके पर श्री जितेंद्र चोपड़ा, जिन्होंने आपातकाल के समय खुद उस दौर की यातनाएँ सही थीं, उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा संसद की कार्यवाही का एक जीवंत अभिनय किया गया, जिसमें सभी ने सांसदों के किरदार बखूबी निभाए:
निशा शर्मा ने लोकसभा स्पीकर का किरदार निभाया।
रितु सूद ने माननीय प्रधानमंत्री की भूमिका निभाकर सबका ध्यान खींचा।
बाक़ी कलाकारों में रुबी गुप्ता, मीनाक्षी सिंह, कमला भट्ट, रीता नंदा, रिद्धि सोनी, रंजना अग्रवाल, पंकज राणा, नीना पुंडीर, सविता कटारिया, बीना कुमार, हरविंदर कौर, ज्योति हंस, अनुपमा सैनी, नीलम शाह, नीता, कमलेश, और ज्योति वर्मा शामिल रहीं। सभी ने सत्तापक्ष और विपक्ष की भूमिका में शानदार प्रस्तुति दी।



















