Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया गया

0
363

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया गया

—————————————————————————-

जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन की ओर से चंडीगढ़ सेक्टर 42 के आशीष सर्विस स्टेशन के प्रांगण में हरियावल वाटिका में मोरिंगा का पौधा लगाकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक प्रभुनाथ शाही ने बताया कि अटल जी राजनेता के साथ-साथ एक कवि ह्रदय व्यक्तित्व थे जो हर वर्ग और हर समाज के लोगों के सर्वमान्य नेता थे।उन्होंने स्वार्थ के लिए कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और देश हित में जीवन पर्यन्त लगे रहे।शाही ने रार नहीं ठानूंगा और कदम मिलाकर चलना होगा की पंक्तियों को सभी के बीच दोहराते हुए वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करके नमन किए।फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी और स्नातकोत्तर राजकीय कन्या विद्यालय, सेक्टर 42 के हिंदी के प्रख्यात आचार्य डॉक्टर संगम वर्मा ने भी वाजपेयी जी की कविताओं को दोहराते हुए सभी को ऊर्जावान बना दिया और कहा कि अटल जी की कविताएँ युवाओं के लिये बहुत ही प्रेरक रहीं हैं, आशीष सर्विस सेंटर के संचालक नरेश पुरी जी ने सभी पर्यावरण प्रेमियों का धन्यवाद करते हुए वाजपेयी जी को कोटि-कोटि नमन किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के साथ हरियावल कार्यकर्ता और अन्य पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए जिनमें आशीष पुरी, डॉ अमित गंगानी, रजनीश राणा, सनी कुमार, संतोष श्रीवास्तव, हरि ओम, वेलु मुरगन शामिल हुए।