Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

स्नातकोत्तर राजकीय महाविधालय-46 चंडीगढ़ में ईतिहास विभाग द्वारा आयोजित शहीद भगत सिंह की 115वीं जन्मोत्सव को समर्पित कार्यक्रम

0
300

स्नातकोत्तर राजकीय महाविधालय-46 चंडीगढ़ में ईतिहास विभाग द्वारा आयोजित शहीद भगत सिंह की 115वीं जन्मोत्सव को समर्पित कार्यक्रम
चंडीगढ़ (September 28)
स्नातकोत्तर राजकीय महाविधालय 46 चंडीगढ़ में ईतिहास विभाग द्वारा आयोजित शहीद भगत सिंह की 115वीं जन्मोत्सव को समर्पित एक कार्यक्रम करवाया गया जिसकी अध्यक्षता कालिज प्रिंसिपल डा. आभा सुदर्शन ने की। इस अवसर पर महाविधालय के रगमंच भवन में कालिज स्टाफ और विधार्थिओं के लिए भगत सिंह फिल्म का आयोजन किया गया। डा. आभा सुदर्शन ने अपने विचारों मं बोलते हुए कहा की शहीद भगत सिंह का जीवन और शहादत भारत की बलिदानी परम्पराओं का एक अभिन्न हिस्सा है। भारत की आज़ादी और अखंडता के लिए भारत के वीर शहीदों द्वारा डाला गया योगदान अतुलनीय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यवक्ता डा प्रशांत गौरव ने शहीद भगत सिंह के जीवन, फलसफा और संघर्ष के बारे में विस्तृत इतिहासिक जानकारी दी। दूसरे वक्ता डा. राजेश चंद्र ने कहा कि प्रदर्शित फिल्म से हमें अपने देश और समाज के प्रति प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे कि हमारे जीवन में राष्ट्रभक्ति सदैव सशक्त रहे। इस अवसर पर डा. राजिंदर सिंह कौड़ा, डा. जी.सी. सेठी, डा. रमनदीप कौर, प्रो. वंदना, डा. विश्व गौरव और डा. प्रीतिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
महाविधालय वाइस-प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने आये हुए महमानों, विधार्थिओं और कालिज स्टाफ का धन्यवाद किया और कहा कि भगत सिंह का जीवन आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है। इस कार्यक्रम का आलेख और मंच सञ्चालन डा. राजेश चंद्र द्वारा किया गया।