Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

न्यू चंडीगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा से मनाया गया

0
290

न्यू चंडीगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा से मनाया गया

चंडीगढ़। गुरु पूर्णिमा महोत्सव न्यू चंडीगढ़, इको सिटी 1 में, विश्व योग गुरु स्वामी रामदेव जी के तत्वावधान में संचालित पतंजलि योगपीठ में बड़ी श्रद्धा व प्रेम भाव से मनाया गया। इस मौके पर आदरणीय रमेश चन्द्र शारदा, मुख्य योग शिक्षक ने औऱगाबाद से ऑनलाइन जुड़कर गुरु की महिमा का व्याख्यान किया। उन्होंने योगासन व प्राणायाम करते हुये प्राचीन मनसा देवी मन्दिर के सभागार में उपस्थित सभी साधकों को शुभकामनाएं दीं।

श्री शारदा जी ने योग कक्षा का संचालन कर रही आदरणीय बहन प्रेमजीत कौर संधु जी के सहयोग से संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारीगणों, कार्यकर्ताओं व सभी साधक- साधिकाओं को प्रणाम करने के उपरांत गुरु उपासना के मंत्र का उचारण किया। उन्होंने प्राचीन गुरु परंपरा की महत्वता को समझाते हुए, प्रभु से प्रार्थना की कि सब पर गुरु अपनी कृपा सदा बनाये रखें।

इस पावन पर्व पर मुख्य रूप से प्रेम जीत कौर संधु, ओमपति, सुनीता कुमारी, मीरा ठाकुर, नर्बदा देवी, कुसुम देवी, धर्मिन्द्र सिंह, लक्ष्मीकांत वालिया, विनोद कुमार ठाकुर, दविन्द्र गुप्ता , कैलाश देवी,
सुखविंदर कौर, दर्शना देवी वालिया, मनजीत कौर , वरिन्द्र कुमार व
रमेश चन्द्र शारदा, मुख्य योग शिक्षक. प्रभारी, (योग जिला मोहाली नार्थ) ने हिस्सा लिया। अंत में श्री शारदा जी ने शांति पाठ के पश्चात सभी के लिए परमपिता परमात्मा से अपनी कृपा सदैव बनाये रखने का आह्वान किया। यह जानकारी हेमंत चौहान ने दी।