Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अब शहर में युवाओं, बच्चों महिलाओं में अगर किसी भी तरह की प्रतिभा है तो उनको मौका तलाशने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

0
578

चंडीगढ़, 16 अक्तूबर। अब शहर में युवाओं, बच्चों महिलाओं में अगर किसी भी तरह की प्रतिभा है तो उनको मौका तलाशने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उनको उनकी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करने के लिए शहर के सेक्टर 46 में स्पॉटलाईट इंटरटेनमेंट एवं प्रोडक्शन खुल गया है। इस संस्थान का उदघाटन बल्ले-बल्ले टीवी चैनल के प्रबंधक निदेशक ने किया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कलाकारों ने इसमें हिस्सा लिया।
इस अवसर पर प्रोडक्शन की निदेशक सोनिका शर्मा ने बताया कि हमारा यह प्रयास रहेगा कि किसी भी क्षेत्र का कलाकार हो, उसे अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम युवाओं,बच्चों और महिलाओं के साथ साथ उन उम्र दराज लोगों को भी अवसर प्रदान करेंगे जिनमें प्रतिभा तो है,मगर उन्हें आज तक अवसर नहीं मिल पाया है।  उन्होंने बताया कि हम समय समय पर बच्चों युवाओं के फैशन शो करवानेे, पंजाबी वीडियो का निर्माण करने के साथ साथ शॉर्ट फिल्म बनाने की दिशा में भी काम करेंगे। प्रोडक्शन के प्रबंधक निदेशक योगेश्वर शर्मा ने बताया कि हमने मॉडल व एक्टर आर्य सिंह को अपना ब्रांड अबैंसडर बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी योजना है कि समय समय पर पंजाबी सिनेमा से जुड़े कलाकारों, गायकों को भी यहां लाकर प्रशिक्षुओं से मिलवाया जाए ताकि वे उनके अनुभव का लाभ उठा सकें। साथ ही शहर की नामचीन मॉडलस भी जुड़ी हैं। जिनके अनुभव का लाभ नये युवकों को दिलवाया जाएगा।