नरेश नाज़ जी द्वारा स्थापित महिला काव्य मंच (रजि.) की चंडीगढ़ इकाई ने आज दिनांक 17/07/2021 शनिवार को जूम एप द्वारा ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम प्रारंभ मुख्य अतिथि सुश्री मधु मधुमन जो कि महिला काव्य मंच की अध्यक्ष हैं एवं विशिष्ट अतिथि श्री गणेश दत्त जी जो कि राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक मंच हरियाणा के संरक्षक हैं द्वारा पुष्प एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया ।महिला काव्य चंडीगढ़ इकाई की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा कुंद्रा ने अध्यक्षता का कार्यभार संभाला एवं महिला काव्य मंच चंडीगढ़ ट्राइसिटी की अध्यक्ष श्रीमती राशि श्रीवास्तव के सानिध्य में मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। आज कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलन ,पुष्प अर्पण कर के संगीता शर्मा कुंद्रा द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। चंडीगढ़ इकाई की उपाध्यक्ष मनोरमा श्रीवास्तव ने काव्य गोष्ठी का मंच संचालन किया।
इस कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता गर्ग ,नीरू मित्तल ‘नीर’, चंद्रकला जैन,आभा मुकेश साहनी, माधुरी शर्मा मधुर, नीरजा शर्मा, डॉ. प्रज्ञा शारदा, सुनीता नैन, संगीता राय, हरविंदर भंगु, परमिंदर सोनी,मोहनी सचदेवा, मोहिनी मदान, डॉ सुनीत मदान, सुनीता सिंह, मंजू बिसला, नलिनी उप्पल ,सरोज चोपड़ा, राशी श्रीवास्तव ,मनोरमा श्रीवास्तव ,संगीता शर्मा कुंद्रा, रेणु अब्बी ‘रेणू’, मधु मधुमन जी और श्री गणेश दत्त जी ने अपना काव्य पाठ किया।तत्पशचात् संगीता शर्मा कुन्द्रा ने अध्यक्षीय भाषण दे अपनी रचना का सस्वर पाठ किया एवँ सभी अतिथियों एवम् कलमकारों का कार्यक्रम की सफलता के योगदान के लिए धन्यवाद ग्यापन किया ।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















