Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा राज्य रेडक्रॉस ने शुरू की कोरोना पेशेंट हॉटलाइन सेवा

0
249

गुरुग्रामः 23 मई

भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा द्वारा माननीय राज्यपाल हरियाणा एवं अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों में कोरोना महामारी के चलते अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसमें ऑक्सीजन सिलेंडरों की डिलीवरी मरीजों के घरों तक पहुंचाना, होम आइसोलेट रोगियों के घरों तक भोजन उपलब्ध करवाना, लॉकडाउन के चलते रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित करना, कोविड केयर सेंटर की शुरुआत करना आदि शामिल हैं।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा राज्य रेडक्रॉस द्वारा प्रदेशवासियों के लिए हॉटलाइन (+914040527735) की सुविधा भी शुरू की गई है। इस सुविधा में आम नागरिक हॉटलाइन पर कोरोना महामारी के विषय में विशेषज्ञ चिकित्सकों से मार्गदर्शन एवं सलाह ले सकते हैं। बहुत से लोगों को कोरोना के बारे में आज भी बहुत सी भ्रांतियां हैं। यह सब जानते हैं कि अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है। गलत जानकारी से लोग दूसरे लोगों को भी गुमराह कर देते हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह से अब आमजन को इस महामारी से लडने के लिए सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी और वे अपना इलाज सही दिशा में करा सकेंगें। प्रारंभिक तौर पर अभी 20 समाजसेवी डॉक्टर के साथ यह सुविधा का आरम्भ किया गया है।
इस सुविधा को अमेरिका और भारत में स्थित टेलिकॉम कम्पनी वीओआईपी द्वारा भारतीय रेडक्रॉस समिति के सहयोग से शुरू किया गया है। कंपनी के सीईओ सन्नी रेड्डी द्वारा यह सुविधा रेडक्रॉस को निशुल्क प्रदान की गई है। भारत के अन्य राज्यों में भी हॉटलाइन सुविधा प्रदान कर रहे हैं। भारतीय रेडक्रॉस समिति, हरियाणा राज्य शाखा के महासचिव डीआर शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई कि हरियाणा के प्रत्येक जिले में हेल्पलाइन नम्बर की शुरुआत तो महामारी के शुरुआती दौर में ही शुरू कर दी गई थी। अब हॉटलाइन सुविधा प्रारम्भ होने से आमजन को और अधिक सुविधा प्राप्त होगी। विशेषकर जो लोग होम आइसोलेशन में हैं। बीमारी के स्तर व गंभीरता के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, सही उपचार व दवाओं के बारे में सलाह चाहते हैं, उनको इस सुविधा से लाभ प्राप्त होगा।