
दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. नरेश कुमार ने आज भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन जी को एक पत्र लिखकर माँग की है कि दिल्ली के नजफगढ शहर में सौ बेड का हॉस्पिटल जो बनकर तैयार खड़ा है उसको तत्काल रूप से चालू किया जाए और इसे कोरोना सेंटर बनाया जाए। ताकि नजफगढ शहर और उसके आस पास के गाँव के लोगों को इस कोरोना जैसी महामारी में मरने से बचाया जा सके। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल को भी अपने पत्र के बारे ने अवगत कराया। यह विदित है कि नजफगढ में यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क़रीब बीस एकड़ ज़मीन में सन 1939 से बना हुआ है। यह भारत सरकार के अंतर्गत आता है, नजफगढ शहर की कुल आबादी दस लाख के आस पास है और दिल्ली देहात के क़रीब 73 गाँव नगफगढ शहर के आस पास बसे हुए हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र में नर्सिंग ट्रेनिंग के साथ साथ अन्य सुविधाएँ भी सन 1939 से ही हैं और हाल ही में भारत सरकार द्वारा सौ बेड का अस्पताल बनकर तैयार खड़ा है जिसकी नींव यूपीए 2 के समय में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद ने की थी। डा. नरेश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि दिल्ली देहात के गाँवों में कोरोना से रोज़ मौतें हो रही हैं, अस्पताल के चालू होने से स्थानीय लोगों को फ़ायदा मिलेगा, साथ ही मौत के आँकड़ों में भी कमी आएगी। इस मौक़े पर उन्होंने पश्चिम दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा और आम आदमी पार्टी नगफगढ से विधायक और मौजूदा दिल्ली सरकार का मंत्री श्री कैलाश गहलौत पर अनदेखी का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि ये दोनों लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में लगे हुए हैं, जनता त्रस्त है लेकिन इन्हें इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा। इन लोगों ने इस महामारी के दौर में अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं किया है, लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को ठीक करने के बजाय इन्होंने जनता को गुमराह करने का काम किया है।उन्होंने इस मौक़े पर कहा कि या तो सांसद और मौजूदा विधायक को काम करना नहीं आता है या इनकी अपनी सरकारों में चलती नहीं है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















