Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा सरकार संघर्षरत किसानों के आंदोलन को चाहती है कूचलना: सुरेन्द्र राठी

0
250

आप आदमी पार्टी पंचकूला ने की हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा

पंचकूला, 16 मई। आप आदमी पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र राठी ने रविवार को हिसार में किसानों पर हुए पथराव, लाठीचार्ज व आसू गैस के गोले छोडने की कड़े शब्दों में निंदा की है। सुरेन्द्र राठी कहा कि हरियाणा सरकार लंबे समय से संघर्षरत किसानों के आंदोलन को कूचलना चाहती है। सत्ता के नशे में चूर यह भाजपा-जजपा सरकार किसानों व जनता की आवाज को दबा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी राजनीति चमकाने के लिए भीड़ इकट्ठा कर रहे है। लेकिन लोगों को लॉकडाउन के नाम पर घरों में रहने की बात कह रही है। मुख्यमंत्री कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन वर्चुअल कर सकते थे। इससे पहले भी पंचकूला में कई बार आॅनलाइन उद्धघाटन कर चुके है। मुख्यमंत्री सिर्फ किसानो को भड़काने के लिए ही यह कार्य कर रहे है। मनोहर लाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला की सरकार ने किसानो पर पुलिस से गोलियां चलवा रही है। किसान की पगड़ी को पुलिस के घोड़ों के नीचे रौंदा जा रहा है। जिसका किसान आने वाले दिनो में ब्याज सहित हिसाब करेगें। सुरेन्द्र राठी ने कहा कि लाठीचार्ज के बाद हिरासत में लिए गए किसानो को तुरंत बिना किसी शर्त के छोडना चाहिए।