Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विधायक दीपक मंगला के अनुभव से संगठन होगा मजबूत: नवीन गोयल

0
283

-गुरुग्राम के प्रभारी बनाए गए हैं पलवल के विधायक दीपक मंगला
-जिला अध्यक्षा श्रीमती गार्गी कक्कड़ ने भी जिला को किया मजबूत

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की ओर से पलवल के विधायक दीपक मंगला को गुरुग्राम जिला प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा युवा नेता नवीन गोयल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस नियुक्ति से संगठन और मजबूत होगा। सक्रिय राजनीति में उनका काफी अनुभव भी है। वहीं जिला अध्यक्षा गार्गी कक्कड़ द्वारा भी संगठन को बेहतरी से चलाया जा रहा है।

नवीन गोयल ने कहा कि विधायक श्री दीपक मंगला मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के राजनीतिक सलाहकार रहे चुके हैं और फिलहाल प्रदेश कोषाध्यक्ष भी हैं। विधायक श्री दीपक मंगला की संगठन के प्रति गहरी सोच और सकारात्मक कार्यों को देखते हुए अब पार्टी ने उन्हें गुरुग्राम के प्रभारी बनाकर उनका कद बढ़ाया है। गुरुग्राम हर तरह से प्रदेश ही नहीं देश का महत्वपूर्ण जिला है। यहां पर उनकी नियुक्ति राजनीतिक रूप से संगठन को मजबूती देगी, वहीं अन्य कार्यों में भी उनका मार्गदर्शन मिलेगा। नवीन गोयल ने कहा कि वैसे तो संगठन कोरोना महामारी काल में पार्टी की जिला अध्यक्षा श्रीमती गार्गी कक्कड़ के मार्गदर्शन में लगातार जमीनी स्तर पर काम कर ही रहा है। वे कार्यकर्ताओं के साथ इस महामारी में निरंतर जनसेवा में लगी हैं। चाहे रक्तदान हो या प्लाज्मा दान, कोरोना के मरीजों को बेड दिलवाना आदि कार्य करते हुए संगठन के कार्यकर्ता दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे हैं। संगठन की ओर से कोविड रसोई के माध्यम से अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों को मुफ्त खाना देने की पहल भी की गई है। अपने आप में यह सकारात्मक पहल है। इस कार्य में पार्टी का हर कार्यकर्ता मिलकर मरीजों की सेवा में जुट गया है।