हिसार, 16 मई।
चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन के बहाने उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर जमकर हमला बोला और पथराव किया। इस हमले में 5 महिला पुलिसकर्मियों सहित लगभग 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। उपद्रवियों ने जिंदल ओवर ब्रिज के नीचे लगे पुलिस नाका को भी तोड़ा। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपद्रवियों ने सबसे पहले नहर पुल पर स्थापित किए गए बैरिकेड को तोड़ा और बैरिकेड नहर में फेंक दिए। इसके बाद उपद्रवियों ने जिंदल ओवर ब्रिज के नीचे बैरिकेड को भी तोड़ा और वहां डीएसपी अभिमन्यु लोहान के साथ धक्कामुक्की की। तत्पश्चात उपद्रवी जिंदल मॉडर्न स्कूल में स्थापित किए गए चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल परिसर में घुसने लगे और वहां लगाए गए बैरिकेड हटा दिए। इस जगह पर उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की, जिसमे कुछ पुलिसकर्मियों के पांव पर भी चोट लगी है। पुलिस ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो इन्होंने पुलिस पर भारी पथराव कर दिया। इन उपद्रवियों ने पुलिस के पांच वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम के समापन की सूचना देने के 45 मिनिट बाद भी इन लोगों ने अस्पताल की परिधि में घुसने की कोशिश की, जहां कोरोना संक्रमितों के उपचार का कार्य आज ही आरंभ हुआ है। इनमें से कई उपद्रवी शराब पिए हुए थे और इनकी मंशा बड़े स्तर की हिंसा व तोड़फोड़ करना था।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020





















