हेमंत किंगर बने पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन के राजनीतिक सचिव
— पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने हेमंत को सौंपा नियुक्ति पत्र
पंचकूला न्यूज(17 मई 2021)। हरियाणा सरकार के उपमुख्यमंत्री रह चुके चौ0 चंद्रमोहन ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व में जिला प्रवक्ता रहे हेमंत किंगर को अपना राजनीतिक सचिव नियुक्त किया है।चंद्रमोहन ने किंगर को उनकी निष्ठा,कार्यकुशलता,जनसेवा की भावना को देखते हुए तथा समस्त कार्यकर्ताओं के आग्रह पर राजनैतिक सचिव नियुक्त किया है।साथ ही कहा उनके लिए यह बहुत खुशी की बात है।हेमंत किंगर ने अपनी नियुक्ति पर दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है।साथ ही कहा है कि उन्हें जिस विश्वास के साथ नियुक्ति पत्र सौंपकर जिम्मेवारी दी है,वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।हरियाणा प्रदेश में सभी साथियो को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी व चंद्रमोहन जी के हाथों को मजबूत करने का काम हम मिलकर करेंगे।
उन्होंने बताया कि वैसे भी आज का दिन किंगर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।आज से 21 साल पहले उपायुक्त महोदय,पंचकूला के दफ़्तर के बाहर चौटाला सरकार के समय विभिन्न समस्याओ के समाधान के लिए अनशन पर बैठे,11 वे दिन किंगर को चन्द्रमोहन ने जूस पिला कर अनशन तुड़वाया था।
हेमंत किंगर 20 साल की उम्र बहावलपुर बिरादरी के अध्यक्ष बने,जिला युथ सेक्रेटरी,ब्लाक युथ प्रधान,ब्लाक कांग्रेस प्रधान मलेर कोटला,ज़िला पंचकूला कांग्रेस के महासचिव व मीडिया प्रवक्ता,दो बार जिला ग्रिवियेन्स कमेटी के सदस्य,पूर्व प्रदेश प्रधान हरियाणा पंजाबी महासभा, संस्थापक पंजाबी ऐकता मचं,पूरे पंचकूला की जोयाईट वेलफ़ेयर एसोसिएशन के कनवीनर रहे।दरअसल,खत्री पंजाबी परिवार के लोग पाकिस्तान से आए जहां से स्व0 भजन लाल बहावलपुर से आए थे।





















