Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिंह सलैच के द्वारा टीकाकरण का आयोजन। सिया एवं पुलिस स्टेशन सेक्टर 31 ने मिलकर लगवाया कोविड टीकाकरण कैंप।

0
418

आज 06.05.2021 को चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के एवं पुलिस स्टेशन sector-31 के सहयोग से कोविड वैक्सीनेशन का कैंप आयोजन इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 गुरुद्वारा साहिब में किया गया। जिसमें विशेष रूप से एरिया इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल जी और उनके साथ चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिंह सलैच एवं सीया के सदस्य सेवा में उपस्थित रहे।

एसोसिएशन के वाइस प्रधान दीपक शर्मा ने बताया की आज इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पहला कोविड टीकाकरण का कैंप लगाया गया। जिसमें सुबह 10:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक 100 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। आगे भी फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों की जरूरत को देखते हुए कैंप का आयोजन किया जाएगा।

दीपक शर्मा ने बताया कि आज टीकाकरण करवाने के लिए 45 साल से नीचे के काफी लोग आए। उन्होंने चंडीगढ़ ऐडमिशन से गुजारिश की। कि जल्दी से जल्दी इंडस्ट्रियल एरिया में कर्मचारियों की तादाद को देखते हुए 18 साल से ऊपर के मजदूरों कर्मचारियों के लिए टीकाकरण शुरू किया जाए। इस आयोजन में सिया के प्रधान हरिंदर सिंह सलैच, उप प्रधान दीपक शर्मा, सीनियर उपप्रधान दीपक अरोड़ा, महासचिव अनिल धीमान, सचिव मोहित महाजन जी, वाइस प्रधान गुरप्रीत सिंह, एग्जीक्यूटिव मेंबर योगेश कपूर, भूपेंद्र सिंह सैनी, गौरव महाजन,अशोक बंसल, विमल शुक्ला, गौरव गोयल देवेंद्र सिंह एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।