Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. नरेश कुमार ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल को पत्र लिखकर दिल्ली के पत्रकारों के हित में आवाज़ उठाई।

0
224

दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. नरेश कुमार ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल को पत्र लिखकर दिल्ली के पत्रकारों के हित में आवाज़ उठाई। उन्होंने पत्र में लिखा कि जो पत्रकार दिल्ली में काम कर रहे हैं उन्हें कोरोना वरियर्स का दर्जा दिल्ली सरकार द्वारा मिलना चाहिए। इस महामारी के दौर में पत्रकार अपनी जान हथेली पर रखकर अपना कार्य कर रहे हैं वो किसी वरियर्स से कम नहीं है। पत्रकारों के रिपोर्ट का ही नतीजा है कि हम घरों में रह स्वस्थ्य महकमें की खबरें प्राप्त कर रहे हैं। दिल्ली सरकार को चाहिए कि पत्रकारों को भत्ते के रूप में बीस हज़ार रुपए प्रतिमाह अतिरिक्त दिया जाए, इस कोरोना काल में नौकरी गँवाने वाले पत्रकारों को यह बीस हज़ार प्रतिमाह आर्थिक सहयोग राशि के रूप में दिया जाए। साथ ही इस माहमारी में अपनी जान गँवाने वाले पत्रकार के परिजनों को दस लाख रुपया मुआवज़े के रूप में दिया जाना चाहिए। साथ ही इस कोरोना काल में दिल्ली के पत्रकारों का वैक्सिनेशन प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए, साथ ही कोई पत्रकार या उसके परिवार का कोई सदस्य दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से संक्रमित हो जाता है तो उनका इलाज प्राथमिकता के साथ दिल्ली के प्रतिष्ठित सरकारी अस्पतालों में होना चाहिए।

इस पत्र में उन्होंने उन्होंने ज़िक्र करते हुए लिखा कि इस तरह की योजना कांग्रेस शासित अन्य राज्यों में पहले से चल रही है इसी तर्ज़ पर दिल्ली में भी इसे लागू करना चाहिए।