न्यू मोतीनगर ,नई दिल्ली,मोतीनगर के विधायक शिवचरण गोयल जी का जन्मदिन शनिवार,6 फरवरी को अत्यंत सादगीपूर्ण एवं धूमधाम से हवन उत्थान जन कल्याण समिति के सौजन्य से विधायक कार्यालय न्यू मोतीनगर में हवन यज्ञ करके मनाया गया।हवन उत्थान जन कल्याण समिति के कीर्ति नगर क्षेत्र के संरक्षक सन्दीप भारद्वाज ने हमारे सनवांददाता को बताया कि भारतीय परम्परानुसार हम सब भारतीयों को अपना जन्मदिन इसी प्रकार दीप प्रज्वलित कर रोशनी कर मनाना चाहिये नकि पश्चमी सभ्यतानुसार मोमबत्ती बुझाकर मनाना चाहिए।हवन यज्ञ करने से वायु शुद्ध होती है व जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।विधायक शिवचरण गोयल जी ने हवन यज्ञ कर आहुति डाल कर अग्निदेव का आशीर्वाद लिया।आचार्य शिवा शास्त्री व उनकी पूरी टीम ने भजन व प्रवचनों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।इस अवसर पर हवन उत्थान जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राजू आर्य व उनकी टीम ने सारी व्यवस्था संम्भाली।विधायक कार्यालय में सुबह से ही शिवचरण गोयल जी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।बधाई देने वालों का भारी सनलहय में आना शिवचरण गोयल जी के प्रति सभी का प्रेम दर्शा रहा था।पिछले छः वर्षों में विधायक द्वारा क्षेत्र की जनता से लगातार झुड़े रहना व मोतीनगर विधानसभा में चहुंमुखी विकास करवाने का ही परिणाम है कि जनता उनसे अत्यंत प्रेम करती है।विधायक शिवचरण गोयल जी ने मुख्यमंत्री आवास जाकर दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी से भेंट की व मुख्यमंत्री ने मुंह मीठा कराकर कर शिवचरण गोयल जी को जन्मदिवस की बधाई दी व दीर्घायु की कामना की।विधायक कार्यालय में हवन यज्ञ के उपरांत सुंदर कांड का पाठ रखा गया जिसे आचार्य मधुर शास्त्री जी ने संगीत के द्वारा अत्यंत मधुर वाणी में सभी भक्तों को कृतार्थ किया।आम आदमी पार्टी के कायकर्ता व क्षेत्र वासी सभी कार्यक्रमों में भारी संख्या में उपस्थित रहे।
द्वारा





















