Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

संजय टंडन को कोरोनाकाल में रिकॉर्ड तोड़ रक्तदान करवाने के लिए पी जी आई चंडीगढ़ ने सम्मानित किया

0
264

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी, पूर्व चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बलराम जी दास टंडन चैरिटेबल और फाउंडेशन के चेयरमैन संजय टंडन को कोरोना काल में रिकॉर्ड तोड़ रक्तदान करवाने हेतु पी जी आई चंडीगढ़ द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया 7गौरतलब है कि संस्था के चेयरमैन के नेतृत्व में कोरोना काल के दौरान शहर के विभिन्न 10 स्थानों पर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे 800 यूनिट रक्तदान हुआ था । संस्था के सरहानीय कार्य के लिए संजय टंडन को प्रशंसा पत्र सौप कर उन्हें सम्मानित किया गया 7 इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन ने संस्था के सामजिक कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि उनकी संस्था द्वारा अभी तक कुल 33 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा चूका है और 6500 यूनिट रक्तदान करवाया गया । वे इस नेक काम को गत 12 वर्षों से चलाते आ रहे हैं और हर साल संस्था 2 बार रक्तदान शिविर का आयोजन करती है और वे स्वयं भी 40 बार रक्तदान कर चुके हैं । इतना ही नहीं वे खुद भी और अपने परिवार के सदस्यों के साथ साथ अपने परिजनों और मित्रों को भी इस नेक काम के लिए प्रेरित करते हैं । इसके अलावा उनकी धर्मपत्नी प्रिया टंडन भी उनके साथ इस काम में कंधे के साथ कन्धा मिला कर चलती हैं और वे कॉरोनकाल के दौरान लोगों को इस भयानक बीमारी से उभरने के लिए प्रेरणादायक लघु कथाओं को लिखते रहे हैं 7 क्योकि वैश्विक महामारी के दौरान पुस्तक का छपना मुश्किल था ऐसे में उन्होंने प्रतिदिन एक कहानी और सप्ताह में सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो और लिखित कहानियों का संकलन लाखों लोगों तक पहुँचाया जोकि एक सरहानीय काम है । इस से पूर्व भी संस्था के सामाजिक काम को देखते हुए विभिन्न संस्थाओं द्वारा कोरोना काल में उनके द्वारा किये गए कार्यों को लेकर उन्ही सम्मानित किया है । इस सभी सम्मान का श्रेय संजय टंडन अपने पिता छत्तीसगढ़ के तत्कालीन राज्यपाल स्व श्री बलराम जी दास टंडन को देना नहीं भूलते । उन्होंने कहा कि ये उनही की प्रेरणा का फल है कि संस्था न केवल रक्दान शिविर बल्कि प्रत्येक मंगलवार को पी जी आई में भंडारा सेवा, गरीब बच्चों की पढाई का खर्च और नि:शुल्क कंप्यूटर आदि का भी बड़े स्तर पर उपलब्ध करवाती रही है ।