Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पंचकूला क्षेत्र में किडनी रोगियों के लिए सेंटर वरदान साबित होगा :विधायक ज्ञान चंद गुप्ता

0
274

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने किडनी केयर सेंटर का उद्घाटन किया
चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री ।पंचकूला, हरियाणा विधानसभा स्पीकर और पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने शनिवार को यहां सेक्टर 14 में एक अत्याधुनिक किडनी केयर सेंटर का उद्घाटन किया ।इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोविड महामारी ने हमें कई कठोर सबक सिखाए हैं और उनमें से एक महत्वपूर्ण यह है कि वर्तमान समय में हमारा स्वास्थ्य हमारे अपने हाथों में है। हम अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह नहीं हो सकते। वे दिन गए जब किडनी की बीमारी वृद्ध लोगों से संबंधित थी। आजकल खराब जीवन शैली के कारण युवा भी हार्ट, किडनी और लिवर से संबंधित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि पंचकूला क्षेत्र में किडनी रोगियों के लिए सेंटर एक वरदान साबित होगा। सेंटर में किडनी फेलियर और डायलिसिस के अलावा किडनी से संबंधित अन्य सभी बीमारियों का उपचार होगा।किडनी केयर सेंटर के फ़ाउन्डर डाइरेक्टर डॉ अजय गोयल ने कहा कि किडनी फेलियर के मरीजों का जीवन स्तर डायलिसिस की गुणवत्ता पर निर्भर करता है । इसलिए सेंटर में क्वालिटी डायलिसिस किया जायेगा।उन्होंने आगे कहा कि सेंटर में संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण रखने के लिए संक्रमण नियंत्रण उपायों के सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। सेंटर किडनी फेलियर व प्रत्यारोपण पर काउंसिलिंग भी प्रदान करेगा ।इस मौके पर अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट बालकृष्ण, रोटरी क्लब पंचकुला से डॉ जेके कक्कड़, हरियाणा रिटायर्ड ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रविंद्र शर्मा , सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन पंचकुला से सुभाष गुप्ता भी मौजूद थे। ।