Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

0
257

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यहां जारी बयान में कहीं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव होने वाले हैं। उनके द्वारा रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन के चुनाव को लेकर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री विवेक बंसल जी, नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव जी, पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल एवं विधायक श्रीमती किरण चौधरी जी व अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से चर्चा की गई है। चर्चा करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है कि रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा।

कुमारी सैलजा ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने का फैसला लिया है। इन तीनों निगमों के चुनावों में कांग्रेस पार्टी मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवार पार्टी सिंबल पर उतारेगी।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश की जनता इस जनविरोधी भाजपा-जजपा सरकार से पूरी तरह से हताश, निराश और दुखी हो चुकी है। यह सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। प्रदेश की जनता आज कांग्रेस पार्टी की तरफ उम्मीद की नजर से देख रही है। यही कारण है कि जजपा का साथ होने और सत्ता के दुरुपयोग से लेकर तमाम हथकंडे अपनाने के बावजूद भाजपा को बरोदा उपचुनाव में बड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी थी और जनता ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को भारी अंतर से जिताया था। इन चुनावों में भी जनता कांग्रेस पार्टी का साथ देगी और इस जनविरोधी सरकार को आईना दिखाएगी।