Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री विवेक बंसल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल के समर्थन में कई सभाओं को संबोधित किया।

0
192

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर –

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री विवेक बंसल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल के समर्थन में कई सभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने बरोदा विधानसभा के गांव भादौटी, ढुराना व मुंडलाना में सभाओं को संबोधित किया।

सभाओं को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री विवेक बंसल ने कहा कि बरोदा का यह उपचुनाव हरियाणा की राजनीतिक दिशा तय करेगा। कांग्रेस पार्टी ने इस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हर स्तर पर अपनी आवाज उठाई है। नोटबंदी के दौरान आम जनमानस को लाइन में लगा दिया गया था। आम जनता की जान गई, किसी बड़े पूंजीपति की जान नहीं गई थी। आज अर्थव्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। इनकी सोच सिर्फ सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की है। इस सरकार द्वारा 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वायदा पूरी तरह जुमला साबित हुआ। अच्छे दिन का वादा किया था, किसी के भी अच्छे दिन नहीं आए हैं।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा बैकफुट पर है। आज सभी लोगों की नजरें बरोदा विधानसभा पर हैं। भाजपा की असलियत सभी जानते हैं। भाजपा का आधार, सरकार बनाने का आधार सिर्फ झूठ है। लोगों का ऐसे सपने दिखाए जाते हैं, जो पूरे नहीं किए जा सकते हैं। 10 साल कांग्रेस पार्टी का शासन था। हर गांव में, हर शहर में विकास हुआ था। सभी के हाथ में पैसा गया था। हर एक को विकास में हिस्सेदारी मिली थी। भाजपा पिछले 6 वर्षों का हिसाब दे। भाजपा ने 6 वर्ष तक बरोदा की जनता की सुध नहीं ली। जिस गांव में हम जाते हैं सब कहते हैं कि तीन तारीख को वह भाजपा सरकार को आईना दिखाएंगे। युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वायदा किया गया था। लोगों को 15 लाख रुपए देने के वायदे किए गए थे। किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया गया था। लेकिन आप सभी इस बात के गवाह है कि इस सरकार ने किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया है। आज हरियाणा प्रदेश में जगह जगह कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। नई नौकरी तो दूर इस सरकार के द्वारा पुरानी रोजगार ही छीने जा रहे हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में इस समय महाजंगलराज है। रोजाना अखबार आपराधिक खबरों से भरे रहते हैं। आज हरियाणा प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। यह सरकार हरियाणा प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस शासनकाल में किसानों को फसलों के अच्छे भाव मिलते थे, लेकिन आज किसान बदहाली के आंसू बहा रहा है। हमारी सरकार में खाद, कीटनाशकों पर कोई टैक्स नहीं था, लेकिन इस सरकार के द्वारा आज खाद, कीटनाशकों पर टैक्स लगा दिया गया है। यूपीए सरकार ने 72 हजार करोड किसानों का कर्ज माफ किया था। हमारे शासनकाल में हर वर्ग खुशहाल था। लेकिन इस सरकार में हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। आज किसान पहले ही बर्बादी की कगार पर था, उस वक्त इस सरकार के द्वारा किसानों को पूरी तरह से बर्बाद करने के लिए तीन कृषि विरोधी काले कानून बना दिए गए हैं।

विधायक व पूर्व नेता, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा ने झूठ और जुमलों के अलावा कुछ भी नहीं दिया है। महंगाई से जनता परेशान है। भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी काले कानून और श्रम कानून लाए गए हैं। जो पूरी तरह जनविरोधी हैं। किसानों को एमएसपी नहीं मिल पा रहा है, फसल बीमा योजना से किसी को लाभ नहीं पहुंचा है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हाथों देश को गिरवी रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के इस विधानसभा से जीतते ही यह सरकार गिर जाएगी।

इस दौरान उनके साथ विधायक रघुबीर सिंह कादयान, विधायक शमशेर सिंह गोगी, विधायक धर्म सिंह छोकर, विधायक रेणुबाला, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक जसवीर मलौर, हरियाणा कांग्रेस महासचिव डॉ अजय चौधरी, हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, रामनिवास राड़ा, डॉ. कपूर नरवाल, जितेंद्र हुड्डा समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।