Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पंजाब में पहले 24 दिन में 41 केस थे, अगले 20 दिन में 205 केस बढ़े; 5 जिलों में ही 160 केस

0
254

  • जालंधर, मोहाली, पटियाला, पठानकोट व लुधियाना में बढ़ रही मरीजों की संख्या 
  • सोमवार को राहत, सूबे में 20 दिन बाद सिर्फ जालंधर में 1 केस, अब तक 38 ठीक हुए

दैनिक भास्कर

Apr 21, 2020, 05:32 AM IST

जालंधर. सूबे में काेराेना ने रफ्तार पकड़ ली है। 19 जिलों में अब तक 246 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 16 की मौत हो चुकी है। जालंधर, मोहाली, पठानकोट, लुधियाना और पटियाला इस समय कोरोना के हॉट स्पॉट बने हुए हैं। इन 5 जिलों में पिछले 20 दिनों में 160 लोग संक्रमित जबकि 9 लोग दम तोड़ चुके हैं। सूबे में 9 मार्च काे कोरोना का पहला केस होशियारपुर में आया था। इसके 22 दिन बाद यानी 31 मार्च तक 7 जिलों में 41 केस थे जबकि 4 की मौत हुई थी। उधर, सूबे में सोमवार को 20 दिन बाद एक केस आया। आखिरी बार 31 मार्च को सूबे में कोई पॉजिटिव केस नहीं आया था।

मखदूमपूरा के शाहिद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

जालंधर में मखदूमपूरा के रहने वाले 35 साल के शाहिद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह राजा गार्डन के जसबीर सिंह के संपर्क में था। सबसे ज्यादा केस मोहाली में 61, जालंधर में 48, पठानकोट में  24, पटियाला में 26 और लुधियाना में 16 हैं। राहत की बात है कि 31 मार्च तक नवांशहर में 19 केस थे। अगले 20 दिनों में यहां एक भी केस नहीं आया है। बल्कि 17 लोग ठीक भी हो चुके हैं। सूबे के 5 हॉट स्पॉट जिलों के अलावा अन्य जिलों में भी पिछले कुछ दिनों से कोई नया केस नहीं आया है। अब तक 38 ठीक हो चुके हैं। 

इन जिलों में 11 दिन से कोई केस नहीं

  • नवांशहर में 31 मार्च के बाद कोई केस नहीं आया। 
  • अमृतसर और मानसा में 9 अप्रैल और रोपड़ में 8 अप्रैल के बाद कोई केस नहीं।
  • होशियारपुर में 31 मार्च के बाद कोई केस नहीं आया।
  • बरनाला और गुरदासपुर में अभी कोई एक्टिव केस नहीं है। 
  • रोपड़ में 5 अप्रैल के बाद कोई केस नहीं आया है।
  • कई जिलों में 2 से 3 केस हैं। फिरोजपुर को छोड़ वहां कई दिन से कोई केस नहीं आया।

चिंता: इन 5 जिलों में तेजी से बढ़े केस

जिला  केस 9-31 मार्च  1-20 अप्रैल  माैतें ठीक
मोहाली  61   07  54 2 8
जालंधर                 48 05  43  4
पटियाला    26 01 25 0 1
पठानकोट   24 00 24 1 0
लुधियाना   16 02  14 1
कुल            175  15   160   09  14

राहत: इन 5 जिलों में हो रहा सुधार 

जिला                  केस  9-31 मार्च  1-20 अप्रैल माैतें  ठीक
नवांशहर   19 19 0 17
हाेशियारपुर   7 7 0 1 4
मानसा   11 0 11 1 0
अमृतसर   11 1 10 2 1
राेपड़   3 0 3 1 0
कुल             51 27 24   6  22

पंजाब स्टेट लॉटरी का बैसाखी बंपर ड्रा कैंसल, टिकट के पैसे ले सकेंगे लोग
सरकार ने काेराेना के चलते पंजाब स्टेट लॉटरी का बैसाखी बंपर ड्रा रद्द कर दिया है। ड्रॉ 17 अप्रैल को निकाला जाना था। सरकार ने जिन लोगों ने टिकट खरीदें हैं उनसे अपील की है कि वे संबंधित रिटेलर को टिकट वापस कर टिकट के 250 रुपए वापस ले लें। वापस करने की तारीख 31 मई है।

सुखद खबर, अमृतसर में 67 साल के बुजुर्ग ने 20 दिन में दी कोराेना काे मात
गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव बलबीर सिंह (67) को 20 दिन बाद छुट्‌टी दे दी गई। घर जाने से पहले उन्होंने कहा कि वह डाॅक्टरों के हमदर्दी वाले व्यवहार के कारण ही ठीक हाे पाए हैं। वह कोरोना लक्षणों के कारण खुद अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कर्फ्यू के दौरान घरों में रहने व अगर किसी को कोरोना बीमारी जैसे लक्षण महसूस हो तो न घबराएं, बल्कि इलाज कराएं। खर्च सरकार कर रही है।