Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ रेड जोन में, 20 के बाद कोई छूट नहीं, 3 मई तक ही रहेगा कर्फ्यू

0
306

  • प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने अफसरों के साथ की मीटिंग, बोले-कर्फ्यू की वॉयलेशन करने वालों पर करें सख्ती 
  • ज्यादा संक्रमित क्षेत्र पंचकूला, मोहाली से चंडीगढ़ आ रहे हैं लोग, इसलिए लिया फैसला 

दैनिक भास्कर

Apr 16, 2020, 06:23 AM IST

चंडीगढ़. शहर में इस समय 12 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस हैं। सभी सोच रहे थे कि चंडीगढ़ को कुछ छूट मिल जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। केंद्र सरकार ने यूटी चंडीगढ़ को हॉटस्पॉट (रेड जोन)जिलों की लिस्ट में रखा है। यहां कोरोना का ज्यादा खतरा लग रहा है। इसके चलते अब छूट कोई नहीं मिलेगी बल्कि प्रशासन ने कर्फ्यू को और भी सख्त तरीके से इम्प्लीमेंट करना शुरू कर दिया है। 

कर्फ्यू को सख्त तरीके से लागू करवाएं
प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने बुधवार को अफसरों के साथ हुई मीटिंग में इसको लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्योंकि चंडीगढ़ को हॉटस्पॉट जिला केंद्र सरकार की तरफ से घोषित किया गया है, इसीलिए कर्फ्यू को सख्त तरीके से लागू करवाएं।  चंडीगढ़ में संक्रमण न फैले इसके लिए डीसी मोहाली को प्रशासक ने नए निर्देश दिए हैं कि वे जवाहरपुर और जगतपुरा में कंटेनमेंट पॉलिसी या उसके नियमों को पूरी सख्ती के साथ लागू करवाएं। उन्होंने अफसरों को सुझाव भी दिया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च से अधिकृत क्विक टेस्टिंग टेक्नोलॉजी को यहां पर शुरू किया जाए। एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि केंद्र ने कर्फ्यू में कोई भी छूट 20 अप्रैल तक देने से मना किया है। चंडीगढ़ में कोरोना की चपेट में 21 लोग आए थे। इनमें से 9 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अब 12 केस हैं। चंडीगढ़ के लिए खतरा यह कि साथ लगते पंचकूला और मोहाली से है। 

चाहे कोई मॉर्निंग वॉक पर हो या इवनिंग पर, किसी को न छोडें

पुलिस को कहा गया है कि अब जो लोग बार-बार कहने के बाद भी सड़कों पर निकल रहे हैं, (चाहे मॉर्निंग वॉक हो या इवनिंग वॉक) उनके खिलाफ कार्रवाई करें। प्रशासक ने अफसरों को कहा है कि गऊशालाओं में चारे का इंतजाम सही तरीके से होना चाहिए। साथ ही स्ट्रे डॉग्स के लिए भी नगर निगम को सही इंतजाम करने होंगे। पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जो सीनियर सिटीजंस अकेले रहते हैं उनको फोन करके उनकी जानकारी लें कि उनको कोई जरूरत सेफ्टी की या सिक्योरिटी को लेकर तो नहीं। बदनोर ने लोगों से अपील की कि घरों में ही रहंे और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

हॉटस्पॉट से यह होगा

हॉटस्पॉट का मतलब है कि जिस छूट के बारे में चंडीगढ़ के लोग सोच रहे थे वह अब नहीं मिलेगी। हालांकि, प्रधानमंत्री ने 20 अप्रैल के बाद उन जिलों में छूट दिए जाने के बारे में कहा है, जहां कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस नहीं होगा लेकिन चंडीगढ़ को हॉटस्पॉट में शामिल करने का मतलब है कि अब 20 के बाद भी शायद ही कोई छूट मिल पाए। यानी 3 मई तक कर्फ्यू पूरी तरह से लागू रहेगा जिसमें कोई ज्यादा छूट चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों को नहीं दी जाएगी। चंडीगढ़ में अब पहले से ज्यादा सख्ती से कर्फ्यू को लागू किया जाएगा। पंचकूला और मोहाली कि जो मूवमेंट है उसमें कमी लाने के लिए काम किया जा रहा है। 

पब्लिक प्लेस पर थूकने पर होगी कानूनी कार्रवाई 
इसके साथ ही अब चंडीगढ़ में अभी पब्लिक प्लेस में थूकने को अपराध की कैटेगरी में रखा गया। ऐसे में अब आप अगर पब्लिक प्लेस में थूकते हैं तो आप पर कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासक ने पब्लिक प्लेस में थूकने पर पाबंदी लगाते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट और पुलिस डिपार्टमेंट को भी निर्देश दिए हैं कि सख्ती के साथ इन निर्देशों को लागू किया जाए। इसके साथ ही तंबाकू, गुटखा, चिंगम जैसे पदार्थों पर भी बैन लगा दिया गया है। ये प्रोडक्ट न तो कोई बेच सकता है और न ही खरीद सकता है। अगर कोई बेचते और खरीदते हुए पकड़ा जाता है तो सजा होगी।

खास लोगों के कर्फ्यू उल्लंघन पर एडवाइजर का ट्वीट

कर्फ्यू के दौरान आम लोग जहां अपने-अपने घरों में बैठे हैं वहीं, वीआईपी जो चंडीगढ़ में रहते हैं, वे कर्फ्यू का वाॅयलेशन ज्यादा कर रहे हैं। अब चंडीगढ़ प्रशासन ने फैसला लिया है कि जो वीआईपी कर्फ्यू का वॉयलेशन कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जाएगी, वहीं, उनके नाम व पद भी सार्वजनिक किए जाएंगे। दरअसल, चंडीगढ़ में कई ऐसे लोग हैं जो कई बड़ी-बड़ी पोस्टों में कार्यरत हैं या फिर शहर के अमीर लोगों में आते हैं, लेकिन ये लोग अब सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके चलते यह तय किया गया है कि इन लोगों के नाम जारी किए जाएं ताकि बाकी लोग यह जान पाए कि कर्फ्यू के नियमों के उल्लंघन पर सभी पर कार्रवाई बराबर की है।

वीआईपी मतलब वेरी ईडियोटिक पर्सन

एडवाइजर मनोज परिदा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वीआईपी को ‘वेरी ईडियोटिक पर्सन’ कहा है। दरअसल, ये वीआईपी ना सिर्फ कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं बल्कि कई ऐसे ही डिमांड दे संबंधित एरिया काउंसलर या बाकी अफसरों से कर रहे हैं कि जिनको कर्फ्यू के दौरान पूरा नहीं किया जा सकता। ऑफिसर ने इस बारे में कहा कि वीरवार से ऐसे लोगों की लिस्ट जारी की जाएगी ताकि सभी लोग ऐसी वाॅयलेशन करने वाले लोगों के बारे में जान सके।