Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ट्रांसपोर्ट विभाग में भरे जाएंगे 3 हजार पद, तैयार की जाएंगी पाॅलिसी; अभी कांट्रेक्ट-आउटसोर्स कर्मचारियों से चल रहा काम

0
229

  • बैंकलॉग और रिजर्वेशन कोटे के पदों को पाॅलिसी के तहत ही भरा जाएगा
  • कर्मचारियों को कांट्रेक्ट पर रखने की बजाय पक्की भर्ती के पक्ष में अधिकारी

दैनिक भास्कर

Mar 14, 2020, 09:14 AM IST

चंडीगढ़ (रोहित रोहिला). पंजाब के ट्रांसपोर्ट विभाग में कर्मचारियों के बैकलॉग को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से एक पाॅलिसी तैयार की जाएगी। इसके तहत विभाग में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को कांट्रेक्ट पर रखने की बजाय पक्की भर्ती किए जाने के पक्ष में हैं। विभाग में मौजूदा समय में 3062 पद खाली हैं। बैकलॉग को पूरा करने के लिए विभाग के अधिकारी दूसरे राज्यों की पाॅलिसी का भी अध्ययन कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि दूसरे राज्यों में विभाग में भर्ती प्रक्रिया और बैकलॉग को किस तरह से पूरा किया जाता है। स्टाफ की कमी से विभाग का कामकाज भी प्रभावित होता है।

हालांकि विभाग मौजूदा समय में कांट्रेक्ट एवं आउटसोर्स के जरिए कर्मचारियों की भर्ती कर काम चला रहा है। विभाग द्वारा जल्द ही खाली पड़े पदों को भरने के लिए राज्य सरकार को लिखा जाएगा। सरकार की मंजूरी मिलते ही इन पदों पर भर्ती शुरू कर दी जाएगी। इसमें रिजर्वेंशन कोटे के पदों को भी भरा जाएगा। ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना ने कहा कि विभाग में बैकलॉग और रिजर्वेशन कोटे के पदों को समय समय पर भरा जाता है। भर्ती के समय यह तय किया जाता है कि पदों को पाॅलिसी के तहत ही भरा जाता है।

यूनियनें लगातार कर रही हैं खाली पड़े पदों को भरने की मांग
ट्रांसपोर्ट विभाग की यूनियनें लगातार सरकार से विभाग में कांट्रेक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने के साथ विभाग में खाली पड़े पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के चलते विभाग के दूसरे कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ जाता है। जिसके लिए संगठन लगातार सरकार पर इन खाली पड़े पदों को भरने की मांग कर रहे है।