
- लोग बोले- शराब के नशे में घूम रहे थे तीनों दोस्त
- मृतक की नहीं हो पाई पहचान, घायल का हो रहा इलाज
Dainik Bhaskar
Mar 05, 2020, 09:39 AM IST
लुधियाना. ढोलवोल पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने जा रहे युवक को बचाने के चक्कर में उसका दोस्त ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शव को कब्जे में लेकर जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मरने वाले युवक के साथ 3 और दोस्त थे। वह सभी शराब के नशे में टहल रहे थे। इसमें से एक युवक बार-बार रेलवे ट्रैक पर जा रहा था जिसको वहां से हटाने के लिए उसके बाकी दोस्त कोशिश करते रहे। इस दौरान दिल्ली की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई जिसमें एक युवक ट्रेन से कटकर जाकर जान देना चाहता था लेकिन उसको बचाते-बचाते उसका दोस्त ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया।



















