
Dainik Bhaskar
Aug 13, 2019, 02:53 AM IST
बॉलीवुड डेस्क. प्रधानमंत्री मोदी का बेयर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेस वाइल्ड का एपिसोड 12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल पर टेलीकास्ट हुआ। इस एपिसोड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कई सेलेब्स ने सोमवार को इस एपिसोड को देखने की बेकरारी सोशल मीडिया पर भी जाहिर की।
What better than the lush green jungles of India, in the midst of Mother Nature to throw light on environmental conservation and climate change..Do join at 9 PM tonight! https://t.co/RdndTgUtCF
— Narendra Modi (@narendramodi) August 12, 2019
पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट : बेयर ग्रिल्स के साथ अपने इस खास एपिसोड के बारे में खुद पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डालने के लिए प्रकृति के बीच भारत के हरे-भरे जंगलों से बेहतर क्या है.. आज रात 9 बजे ज्वाइन करें।
सेलेब्स जिन्होंने पोस्ट किए
अनिल कपूर ने लिखा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा – ग्रेट मैन, ग्रेट मिशन, इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।
Great setting, great men, great mission. Can’t wait to watch this! @narendramodi #ManVsWild @BearGrylls https://t.co/4zqjXpPAqV
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) August 12, 2019
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया – साहसिक और एड्रेनेलिन बढ़ाने के अलावा यह शो जलवायु परिवर्तन और हमारी पृथ्वी की रक्षा के तरीकों जैसे मुद्दों पर भी प्रकाश डालेगा।हम पीएम नरेंद्र मोदी को देखने आतुर हैं।
Besides being a unique show high on adventure and adrenaline, it will also shed light upon pressing issues like climate change and ways to protect our planet. Looking forward to watching our Hon. PM @narendramodi ji on Man Vs Wild with @BearGrylls tonight at 9 pm on @DiscoveryIN
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 12, 2019
अजय देवगन ने पीएम मोदी के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा कि दिन का सबसे बड़ा क्षण।
Call of the day! @narendramodi https://t.co/ouOnnEFYSE
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 12, 2019
करण जौहर ने लिखा- हमारे प्रधानमंत्री जी का एक मजबूत संदेश। हम सभी को योगदान करने की आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण समय की आवश्यकता है। आपके सभी प्रयासों के लिए धन्यवाद श्रीमान।
A strong message from our honourable Prime minister @narendramodi ! Something we all need to contribute to …environmental conservation is the need of the hour….thank you sir for all your endeavours….. https://t.co/nIUWUFzmWO
— Karan Johar (@karanjohar) August 12, 2019
फिल्म प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने लिखा – यह पर्यावरण पर एक मजबूत संदेश लगता है। भारत को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी है। स्वर्ण पदक जीतना और पर्यटन को बढ़ावा देना हमारी 2024 में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का हिस्सा होना चाहिए।
This seems to have a strong message on the environment – and India needs to work very hard to boost Tourism – winning gold medals and boosting tourism has to be part of our 2024 five trillion $ economy – strong message from @narendramodi
— Ronnie Screwvala (@RonnieScrewvala) August 12, 2019




















