Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

टोल-फ्री नंबर- शुरु कर बिल्डरों से परेशान लोगों की सहायता में जुटे आलमजीत सिंह मान

0
284

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। समाज सेवी आलमजीत सिंह मान,32 वर्षो से लगातार दुर्घटनाग्रस्त लोगो और नेत्रहीन ,अनाथ बच्चों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम तथा लावारिस लाशों का संस्कार आदि अनेक समाज सेवी कार्य करते हुए अब मान अब बिल्डरो से परेशान लोगों की सहायता में जुटे हैं। आज पंत्रकारो से रूबरू होते हुए आलमजीत सिंह मान ने ख़ासतौर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 918427953163 उन लोगों के लिए शुरू किया हैजो बिल्डरों से तंग हो रहे हैं, जिन्होनें उनको घर/फ्लैट/प्लाट देने का वायदा किया पर उनकी प्रॉपर्टी की मालकाना हक नहीं मिला, या उनके घर के निर्माण में देरी की जा रही है। बहुत सारे बिल्डर घर भी नहीं देते और पैसे भी वापिस नहीं करते। इस पूरी स्थिति में ग्राहक को बहुत धन हांनि सामना करना पड़ता है और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है । दूसरी ओर बिल्डर इन पैसों से अपने परिवारों के साथ छुट्टियों पर जाते है और महंगे गिफ्टों पर खर्च करते हैं। जुलाइ्र्र 2019 सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिल बिल्डर कभी भी प्रॉपर्टी की मलकियत देने में देरी नहीं कर सकते। अगर ऐसी कोई देरी होती है तो उन्हें सारे पैसे वापिस करने पड़ेंगे। इस मौके पर आलमजीत सिंह मान ने कहा मैं पिछले पांच वर्ष से सुप्रीम कोर्ट के इस फै सले का इन्तजार कर रहा था। उनहोंने बताया कि पंजाब हिमाचल हरियाणा पूरे नॉर्थ में हजारो बिल्डर हैं जो लोगों को परेशान कर रहे हें । अगर सरकार को भूमि को बचाना है है तो बिल्डरो से बचाना होगा।उन्होंने बताया कि जो भी लोग उनके पास आयेंगे इस के लिए, ग्राहकों की वकीलों के साथ सारी मीटिंगों और कागजी कोर्ट करवाई का सारा काम खुद अपने पैसे से करूंगा। उनकी कोर्ट जाने से लेकर पूरी फ्री सहायता करूंगा। मैंहमेशा से ही समाज सेवा का हिस्सा रहा हूं।मेरा मानना है कि यह कोई सेवा नहीं है बल्कि हमारी जिकमेदारी है समाज के प्रति। मैंने इस काम के लिए कभी भी किसी भीतरह से कोई दान नहीं लिया। मेरे ऊपर ईश्वर की पूरी कृपा हैं।