Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

फिल्म ढिशूम में नजर आया था सुषमा स्वराज का किरदार, मोना अम्बेगांवकर ने निभाया था रोल

0
356

Dainik Bhaskar

Aug 07, 2019, 05:38 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में 6 अगस्त को देहावसान हो गया। सुषमा का व्यक्तित्व ही उनकी सबसे मजबूत पहचान था। इसी पहचान को 2016 में आई जॉन अब्राहम और वरुण धवन की फिल्म ढिशूम में भी ट्रिब्यूट दिया गया था। फिल्म में विदेश मंत्री का किरदार मोना अम्बेगांवकर ने निभाया था। 

 

फिल्म में रक्षामंत्री को दिया था सुषमा जैसा व्यक्तित्व : ढिशूम में जॉन अब्राहम, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और अक्षय खन्ना भी थे। फिल्म का डायरेक्शन वरुण के भाई रोहित धवन ने किया था। फिल्म ढिशूम 2016 में रिलीज हुई थी। उस समय सुषमा स्वराज सरकार में विदेश मंत्री थीं। 17वीं लोकसभा में खराब स्वास्थ्य के कारण ही उन्होंने कोई भी पद लेने से मना कर दिया था। 

 

ड्रेस और हाव-भाव थे मोना के : हालांकि फिल्म में सुषमा स्वराज का किरदार जस का तस नहीं था, लेकिन यह रोल उन्हें और उनके काम को ध्यान में रखकर ही लिखा गया था। मोना ने फिल्म में गायत्री का किरदाार निभाया था और फिल्म में उन्हें रक्षा मंत्री बताया गया था। हालांकि मोना को देखकर कोई भी यह बता सकता था कि वह किरदार सुषमा स्वराज से प्रभावित है। 

 

 

यह था फिल्म का सीन : जब दुबई में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान, साकिब सलीम (जो विराट कोहली से प्रेरित था) का अपहरण किया जाता है, गायत्री उसे छुड़ाने के लिए आवश्यक उपाय करती हैं। ठीक उसी तरह जैसे कि सुषमा स्वराज अन्य देशों में भारतीयों को बचाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती थीं। 

 

बुधवार को हुआ अंतिम संस्कार : पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (67) का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बुधवार को लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया गया। बेटी ने आखिरी रस्में पूरी कीं। सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से एम्स में निधन हो गया था। दिल्ली और हरियाणा सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।