चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। मधुर आवाज के धनी प्रसिद्ध गायक अशोक मस्ती आज अपने नये खडक़े गलासी गीत को लेकर पत्रकारों से रूबरू हुए यह गीत बालीवुड की आनेवाली फिल्म जबरिया जोरी के लिए चुना गया है। इस फिल्म में अभिनेत्री परिनीति चोपड़ा और सिद्धाथर््ा मल्होत्रा मुख्य भूमकाओं में हैं । गायक अशोक मस्ती एक गीत गलासी पहले भी गा चुके हैं वह भी काफी लोक प्रिय हुआ था। अव इस नये गलासी में क्या खास हेै पूछे जाने पर बताया कि पहला गीत गलासी मैंने अपने हिसाब से गाया और वीडियो बनाया था, पर यह गीत फिल्म की सिच्युएशन के हिसाब से गाया गया है इस की धुन मेरी है।यह गीत मैने अच्छी तरह रियाज करके अपना बैस्ट देने का प्रयास किया है ।आज बालीवुड में पंजाबी गाने काफी पसंद किये जा रहे हैं इस पर अशोक मस्ती ने कहा कि पंजाबी गाना जब तक पंजाबी वर्ग का हो तब तक ही पसन्द किया जाता है । अगर पंजाबी गाने को बालीवुड टच देंगे तो वह बालीवुड को रास नहीं आयेगा। उन्होंने बताया कि अच्छा गाना बनाने में बड़ी मेहनत लगती है पूरी टीम का हाथ होता हेै । दस ब्रेन लगते हैं तब अच्छा गाना बनता है।उन्होंने बताया कि शाका लाका गाना जल्दी ही रिलीज होगा व इसके अलावा दो बालीवुड गीत और पाइप लाइन में है । इस अवसर पर अशोक मस्ती ने खडक़े गलासी व अंखियां बिच तू बसती गीत गाकर मस्त कर दिया।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















