Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पुलिस की पिटाई से मरा कैदी, जेल में साढ़े 4 घंटे बवाल; 90 राउंड फायरिंग में एक और मौत, 30 जख्मी

0
428

  • कैदियाें के कब्जे में लुधियाना जेल… बंधक बना पुलिस को पीटा, हथियार भी छीने
  • कैदियों ने सिलेंडरों में लगाई आग, झड़प में 13 कैदी और दो डीएसपी समेत 17 मुलाजिम हुए घायल
  • 5 कैदी भागे, डेढ़ घंटे फायरिंग, जेल सुपरिंटेंडेंट व कैदियों की वैन फूंकी, 10 बैरकों में तोड़-फोड़
  • फेसबुक लाइव : पुलिस की पिटाई, पथराव और फायरिंग की बनाई वीडियो

Dainik Bhaskar

Jun 28, 2019, 09:56 AM IST

लुधियाना. लुधियाना सेंट्रल जेल में बुधवार रात हवालाती की मौत के बाद वीरवार सुबह 11 बजे गुस्साए कैदियों ने जेल में पुलिस मुलाजिमों को बंदी बना लिया और हथियार छीन लिए इसके बाद उनकी पिटाई भी की। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में कैदी अजीत सिंह (21) की मौत हो गई। बुधवार रात को इलाज में कोताही बरतने पर कैदी की मौत के बाद बंदी गुस्से में थे। उन्होंने खाना भी छोड़ दिया था और भूख-हड़ताल पर बैठ गए। घटना के बाद जेल प्रबंधन को पता चला तो वे साथियों को छुड़वाने पहुंचे।

इस दौरान कैदियों ने पुलिस पर फायरिंग और पत्थरबाजी शुरू कर दी। बंदियों ने 10 बैरकों में तोड़फोड़ भी की। जेल के अंदर खड़ी जेल सुपरिंटेंडेंट की गाड़ी व कैदियों को ले जानी वाली बस व अन्य सामान को भी आग लगा दी। इस दौरान करीब 13 कैदी व 2 डीएसपी (संदीप सिंह और राजिंदर सिंह) समेत 17 मुलाजिम जख्मी हो गए। साढ़े 4 घंटे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। जेल से 10 के करीब कैदी फरार भी हो गए। इनमें से 5 को पकड़ लिया गया। दोनोंं तरफ से 90 रौंद फायरिंग हुई। 28 थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। दिल्ली से सीएम कैप्टन ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। कहां चूक हुई, इन सबकी डिटेल में इन्क्वायरी होगी।

फेसबुक लाइव : पुलिस की पिटाई, पथराव और फायरिंग की बनाई वीडियो

कैदियों ने रसोई में सिलेंडरों को आग लगा दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग की। करीब साढ़े 4 घंटे बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया और सभी कैदियों को कंट्रोल किया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने अंदर लगी आग पर कंट्रोल किया और 3 एंबुलेंस में जख्मी मुलाजिमों और कैदियों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया। सारे घटनाक्रम की वीडियो कैदियों ने जेल से अंदर से बनाई और फेसबुक लाइव भी किया। 
 

500 कैदियों ने घेरा…
बुधवार को जेल में नशा तस्करी के मामले में बंद सनी सूद (28) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे जेल के ही अस्पताल में रखा गया, उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे पटियाला सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां सनी की मौत हो गई। कैदियों को पता चला तो वो भूख हड़ताल पर बैठ गए। सुबह बंदी खुलते ही 400 से 500 कैदी जेल की डियोढी के पास इकट्ठा हो गए और नारेबाजी की।

आरोप- मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने की थी पिटाई

सनी से दो दिन पहले जेल में तलाशी के दौरान पुलिस को एक मोबाइल मिला था। कैदियों का आराेप है कि जेल के मुलाजिमों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। उसकी तबीयत उसी दिन से बिगड़ गई थी। उसे इलाज की जरूरत थी जो उसे नहीं मिला। कैदियों में एक तो सनी की पिटाई का गुस्सा था और दूसरा उसे इलाज न मिलने की वजह से वे न खुश थे।
 

पोस्टमाटर्म में खुलासा, सनी के मुंह से निकल रहे थे झाग
मृतक सनी सूद का पाेस्टमार्टम ड्यूटी मजिस्ट्रेट जज व डाॅक्टर अकाश, डाॅक्टर प्रितइंदर, डाॅक्टर दीपक, डाॅक्टर सुमित के बोर्ड की देख-रेख में वीरवार को किया गया। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि सनी के मुंह से झाग निकल रहे थे। इस कारण उसके जहरीली वस्तु खाने का भी शक है। उसकी अांखाें, कंधांे और घुटनाें पर पिटाई के निशान मिले हैं। 

मामला कैदी की मौत के बाद भड़का था। इसके बाद कैदियों ने हंगामा किया । हालात पर काबू पा लिया गया है।

-अश्वनी कपूर, डीसीपी

^कैदी इस बात को लेकर हंगामा कर रहे थे कि उनके दोस्त की मौत हो गई। समझाने की कोशिश की, लेकिन हमला कर दिया, जवाब में एक्शन लेना पड़ा।

-शमशेर सिंह, जेल सुपरिंटेंडेंट