लुधियाना.ठंड के मौसम में ट्रेनों में लंबी दूरी का सफर कर रहे पैसेंजरों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ता है, जब यात्रा के दौरान गर्म कपड़े घर छूट जाने का पता चलता है। इसमें ज्यादातर प्रॉब्लम लेडीज और बच्चों को आती है। अब रेलवे पैसेंजरों की यह परेशानी दूर करने के लिए नया तरीका अपना रही है।
रेलवे की ओर से जल्द ही ट्रेनों में हैंडलूम का सामान बेचने के लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं। इसके बाद पूरे देश में पैसेंजरों को ट्रेन के अंदर ही हैंडलूम का सामान उपलब्ध होगा। हालांकि कुछ ट्रेनों में हैंडलूम का सामान अब भी मिल जाता है, लेकिन वह अवैध वेंडरों की ओर से मनमाने दाम पर बेचा जाता है। इससे जहां अवैध वेंडरों पर शिकंजा कसा जाएगा। वहीं, डिपार्टमेंट की इनकम भी बढ़ेगी।
सामान खरीदने के लिए जहां पैसेंजर मौके पर कैश दे सकते हैं। साथ ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट की सुविधा है। जानकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने लेटर निकाला है, जिसमें बताया गया है कि ट्रेनों में हैंडलूम का सामान बेचने के लिए रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से अप्रूवल दे दी गई है।
इसके लिए टेंडर निकाले जाने हैं, कॉन्ट्रेक्टर अलग-अलग स्टेशनों पर अपने वेंडर नियुक्त करेगा। इन्हें ट्रेनों में हैंडलूम का सामान बेचने की मंजूरी मिलेगी। यह वेंडर ट्रेनों में कोटी-स्वेटर, दस्ताने, टोपियां, रूमाल, तौलिया और हैंडलूम से संबंधित अन्य सामान की बिक्री करेंगे। बताया जा रहा है कि चुनाव होने से पहले ही यह सुविधा लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




















