एंटरटेनमेंट डेस्क. जूही चावला आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 13 नवंबर, 1987 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली जूही की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। जूही ने एक शादीशुदा शख्स से शादी की है। उनके पति का नाम जय मेहता है। हालांकि जय से जब जूही पहली बार मिलीं तो उनकी पत्नी सुजाता बिड़ला की मौत हो चुकी थी। सुजाता की मौत एक प्लेन क्रैश में हुई थी। इस हादसे के बाद ही जूही और जय के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। बता दें कि जूही के पति उनसे उम्र में महज 7 साल ही बड़े हैं लेकिन दिखने में काफी उम्रदराज नजर आते हैं। डायरेक्टर ने करवाई थी मुलाकात…
– बात 1992 की है, इस दौरान जूही फिल्म 'कारोबार' की शूटिंग कर रही थी। फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन और बिजनेसमैन जय मेहता के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। शूटिंग के दौरान ही राकेश ने जूही और जय की मुलाकात करवाई थी।
– शूटिंग के दौरान ही जूही-जय की कई बार मुलाकात हुई। हालांकि, दोनों ने ही एक-दूसरे के प्रति खास इंट्रेस्ट नहीं दिखाया था। जब जूही को पता चला कि जय की वाइफ की एक प्लेन हादसे में मौत हो चुकी है तो जय के प्रति उनका व्यवहार बदला। दोनों में दोस्ती बढ़ी और फिर अफेयर हो गया।
– दोनों ने जब शादी के बारे में सोचा तो उसके कुछ वक्त बाद ही जूही की मां की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। इस हादसे ने जूही को तोड़कर रख दिया। उस वक्त वे शादी को लेकर कोई डिसीजन नहीं पा रही थीं। जूही को इस गम से निकालने में जय ने काफी मदद की। और आखिरकार जूही ने 1995 में जय मेहता से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे, बेटी जाह्नवी और बेटा अर्जुन हैं।
जूही का करियर
जूही ने 1986 में फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म सुपरफ्लॉप रही। इसके 2 साल बाद वे फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में नजर आईं। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और जूही रातों-रात स्टार बन गई। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। 1997 में वे आखिरी बार हिट फिल्म 'इश्क' में नजर आईं थी। इसके बाद यानी पिछले 21 सालों में उन्होंने कोई हिट फिल्म नहीं दी है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' है।
मेहता ग्रुप के ओनर हैं जय मेहता
जूही के पति जय मेहता मल्टीनेशनल कंपनी मेहता ग्रुप के ओनर हैं। उनकी सीमेंट की दो कंपनियां भी है। शाहरुख खान के साथ वे आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर भी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today



















