Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

280 ग्राम हेरोइन पकड़े जाने के मामले में टोहाना पुलिस की कार्यवाही तेज

0
281

280 ग्राम हेरोइन पकड़े जाने के मामले में टोहाना पुलिस की कार्यवाही तेज
हेरोइन के सप्लायर दिल्ली से नाइजीरियन को किया गिरफ्तार
3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया कई खुलासे होने की सम्भावना
चण्डीगढ़ -12 अप्रैल- नशे की बिक्री करने वालों की धरपकड़ के साथ-साथ जिला पुलिस तह तक जाकर असली सप्लायरों को भी सलाखों के पीछे भेज रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया के दिशा-निर्देशानुसार सीआईए टोहाना, एंटी नारकोटिक सैल, थाना सदर टोहाना व थाना शहर टोहाना की संयुक्त टीमों द्वारा गत दिवस टोहाना में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान दो युवकों से 280 ग्राम हेरोइन बरामद होने के मामले में कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए शहर पुलिस की टीम ने इन युवकों से पूछताछ के आधार पर हेरोइन सप्लायर नाइजीरिया के एक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे जानकारी देते हुए थाना शहर टोहाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गत दिवस पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने राजनगर टोहाना से दो युवकों संजय व अक्षय को गिरफ्तार कर 280 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। दौराने जांच अक्षय कुमार उक्त दिल्ली मे नाइजिरिया के नागरिक नामडी पुत्र ओरची उर्फ ओबिडियास वासी उल्ली अनामबरा नाइजिरिया हाल शिवपुरी गंदा नाला रोड नई दिल्ली से हेरोइन खरीदकर लाया और इसे टोहाना क्षेत्र में सप्लाई करना था। इस पर पुलिस ने कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए नामड़ी नामक नाइजीरियन को निहाल विहार दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाईजीरियन उक्त को 3 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। रिमाण्ड अवधि दौरान नाईजिरीयन कई खुलाशे होने की सम्भावना है। इन युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्ली में रह रहे नाइजीरियन मूल के उक्त युवक से ही हेरोइन खरीदकर लाए थे