Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

11 साल में पुरुष सिंगल्स में सिर्फ 6 चैम्पियन बने, महिला वर्ग में 20 अलग-अलग खिलाड़ियों ने टाइटल जीते

0
142

  • पुरुष कैटेगरी में पिछले 41 ग्रैंड स्लैम में से 34 (83%) खिताब बिग-3 खिलाड़ियों ने जीते
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष सिंगल्स 8वीं बार नोवाक जोकोविच ने जीता
  • महिला सिंगल्स का खिताब सोफिया केनिन के नाम, लगातार 5वें साल नई चैम्पियन मिली

Dainik Bhaskar

Feb 04, 2020, 07:51 AM IST

खेल डेस्क. रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे, नोवाक जोकोविच बड़ी सी सिल्वर ट्रॉफी लेकर फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे थे। उन्होंने 8वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। दूसरी ओर, ऑस्ट्रिया के थिएम बाएं हाथ में रनरअप ट्रॉफी लेकर कोर्ट से बाहर निकल रहे थे, दूसरे हाथ में था रैकेट, जूते और पसीने से भीगे कपड़ों भरा उनका बैग। ऐसा ही दृश्य पिछले 16-17 साल में आमतौर पर दिखता है- क्योंकि इन सालों में अधिकतर ग्रैंड स्लैम में बिग-3 का कोई सदस्य कोर्ट पर ट्रॉफी लिए रहता है। बिग-3 यानी रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नाेवाक जोकोविच। यही तीनों खिलाड़ी पिछले डेढ़ दशक से टेनिस कोर्ट पर छाए हुए हैं। इनका दबदबा तोड़ने वाला खिलाड़ी फिलहाल नजर नहीं आ रहा।

पिछले 15 में से 14 ऑस्ट्रेलियन ओपन बिग-3 ने जीते। वहीं, महिला कैटेगरी में ऐसा बिल्कुल नहीं है। पिछले 5 ग्रैंड स्लैम में दुनिया को 5 नई चैम्पियन मिली हैं। अगर, 2010 से अब तक के टेनिस ग्रैंड स्लैम के रिकॉर्ड को देखा जाए तो इन 11 सालों में पुरुष सिंगल्स में सिर्फ 6 खिलाड़ी ही चैम्पियन बने। वहीं, महिला कैटेगरी में 20 खिलाड़ियों ने टाइटल जीते। इस दौरान 41 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेले गए।

इन 20 खिलाड़ियों ने 41 टाइटल जीते
2010 के बाद से अब तक 41 ग्रैंड स्लैम खेले गए हैं, इसमें 20 अलग-अलग खिलाड़ी चैम्पियन बनी हैं। हालांकि, इसमें से 12 टाइटल सिर्फ अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने जीते हैं। उनके अलावा, फ्रांसिस्का शियावोन, किम क्लिस्टर्स, ली ना, पेत्रा क्वितोवा, समांथा स्टोसर, विक्टोरिया अजारेंका, मारिया शारापोवा, मरियन बार्ताेली, फ्लाविया पेनेटा, एंजलिक कर्बर, गरबाइन मुगुरजा, जेलेना ऑस्तापेंको, स्लोएन स्टीफंस, कैरोलिन वोज्नियाकी, सिमोना हालेप, नाओमी ओसाका, एश्ले बार्टी, बियांका आंद्रेस्कू और सोफिया केनिन चैम्पियन बनी हैं।

पिछले 13 टाइटल इन्हीं तीनों खिलाड़ियों ने जीते
फेडरर, नडाल, जोकोविच में से सबसे पहला ग्रैंड स्लैम फेडरर ने 2003 में जीता था। तब से अब तक 67 ग्रैंड स्लैम खेले गए हैं। इसमें से सिर्फ 11 बिग-3 के अलावा अन्य किसी खिलाड़ी ने जीते। यानी 81% बिग-3 ने जीते। पिछले 13 ग्रैंड स्लैम तो बिग-3 ने ही अपने नाम किए हैं। अगर पिछले 11 साल का रिकाॅर्ड देखें तो 41 में से 34 ग्रैंड स्लैम यानी 83% बिग-3 ने जीते हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन खत्म होने के बाद की पिछले 10 साल की रैंकिंग देखी जाए तो टॉप-3 में इन तीनों खिलाड़ियों में से हर बार कोई न कोई खिलाड़ी रहा है। वहीं, नंबर-1 पर 10 में से 9 बार बिग-3 का खिलाड़ी ही रहा है।

11 साल में बिग-3 के अलावा ये चैम्पियन बने
ब्रिटेन के एंडी मरे ने एक यूएस ओपन (2012), 2 विंबलडन (2013, 16) जीते। क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने 2014 में यूएस ओपन जीता था। स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका ने तीन टाइटल जीते।

बिग-3 हैं तीन ग्रैंड स्लैम के किंग
फेडरर, नडाल, जोकोविच तीन अलग-अलग ग्रैंड स्लैम के किंग हैं। स्विट्जरलैंड के फेडरर के नाम सबसे ज्यादा 8 बार विंबलडन जीतने का रिकॉर्ड है। वहीं, स्पेन के नडाल सबसे ज्यादा 12 बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बने हैं। सर्बिया के जोकोविच ने 8 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है। इन तीनों खिलाड़ियों ने लगभग सभी ग्रैंड स्लैम में अपने से युवा खिलाड़ियों को हराया। फेडरर ने 20, नडाल ने 19, जोकोविच ने 17 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग में जोकोविच अब नडाल को पीछे छोड़कर नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। रोजर फेडरर तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

महिला वर्ग के 12 ग्रैंड स्लैम में 8 फर्स्ट टाइम चैंपियन
वहीं, महिला कैटेगरी में किसी दो-तीन खिलाड़ियों का दबदबा नहीं है। पिछले 12 ग्रैंड स्लैम में आठ बार वह खिलाड़ी चैम्पियन बनी है, जो पहली बार फाइनल खेल रही हो। इस बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी ऐसा ही हुआ। यह अमेरिका की सोफिया केनिन का पहली ही ग्रैंड स्लैम फाइनल था। वहीं, पिछले 5 ग्रैंड स्लैम 5 अलग-अलग खिलाड़ियों ने जीते हैं।