Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरविंदर ने जीता स्वर्ण, एशियाड स्तर पर निजी वर्ग में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बने

0
315

जकार्ता. पैरा एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार सुबह हरविंदर सिंह ने भारत को सातवां स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने पुरुषों की इंडिविजुअल रिकर्व ओपन तीरंदाजी (डब्ल्यू2/एसटी) स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने फाइनल में चीन के झाओ लिझुये को 6-0 से हराया। एशियाई खेलों के स्तर पर किसी भारतीय ने पहली बार तीरंदाजी में इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले भारत ने 2014 इंचियोन एशियाड में टीम कंपाउंड स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।

  1. भारत के इस प्रतियोगिता में अब 31 पदक हो गए हैं। वह पैरा एशियन गेम्स में अपने ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से अब केवल दो पदक दूर है। भारत ने 2014 इंचियोन पैरा एशियन गेम्स में तीन स्वर्ण समेत 33 पदक जीते थे।

  2. इस बार यदि वह यहां तीन पदक और जीत लेता है तो स्वर्ण और कुल पदकों की 34 हो जाएगी, जो उसका पदकों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। स्वर्ण पदकों के लिहाज से वह पहले ही यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुका है।

  3. भारत 2014 में पदक तालिका में 15वें स्थान पर रहा था। इस बार अभी वह पदक तालिका में आठवें स्थान पर है, यानी इस लिहाज से भी उसका यह अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह प्रतियोगिता 13 अक्टूबर को खत्म होगी। ऐसे में उसका पदक तालिका में 15वें स्थान से नीचे खिसकना असंभव है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      Asian Para Games: Harvinder Won Gold, India’s first win gold at asiad level